ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गोली मारने के बाद बाइक लूटकर भागे अपराधी

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का कहर जारी है। अपराधियों द्वारा एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला गायघाट थाना क्षेत्र के लोमा इलाके की है जहां

अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गोली मारने के बाद बाइक लूटकर भागे अपराधी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का कहर जारी है। अपराधियों द्वारा एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला गायघाट थाना क्षेत्र के लोमा इलाके की है जहां अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी और बाइक लूटकर फरार हो गया। गर्दन में गोली लगने के कारण युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। शहर के जानकारी हॉस्पिटल में उसे भर्ती कराया गया है। जहां उसे आईसीयू में रखा गया है। युवक की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।


लोगों ने बताया कि लोमा पंचायत के पू्र्व उप मुखिया रामाशीष सहनी के बेटे मछली व्यवसायी विकास को देर शाम कुछ लोगों ने फोन कर स्टेट बोरिंग के चैनल के पास बुलाया। जिसके बाद वहां पहुंचते ही पहले से घात लगाए अपराधियों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि घायल युवक का बयान दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जाएगा।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता