ब्रेकिंग
JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशJDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देश

एक्ट्रेस के साथ बाबा का सेक्स वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने अब जारी किया 'ब्लू कॉर्नर' नोटिस

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है भारत से भागकर 'कैलासा' बसाने वाले नित्यानंद बाबा को लेकर, स्वयंभू बाबा नित्यानंद के खिलाफ इंटरपोल ने गुजरात पुलिस के अनुरोध पर

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है भारत से भागकर 'कैलासा' बसाने वाले नित्यानंद बाबा को लेकर, स्वयंभू बाबा नित्यानंद के खिलाफ इंटरपोल ने गुजरात पुलिस के अनुरोध पर 'ब्लू कॉर्नर' नोटिस जारी किया है. साल 2010 में स्वामी नित्यानंद की कथित सेक्स सीडी सामने आई थी, जिसमें उन्हें एक अभिनेत्री के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था. इसके बाद नित्यानंद को गिरफ्तार कर लिया गया था. बता दें कि नित्यानंद पिछले साल भारत से फरार हो गया था.


आश्रम से गायब हुईं थी 2 लड़कियां
गुजरात पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल ने स्वयंभू बाबा नित्यानंद के खिलाफ बुधवार को 'ब्लू कॉर्नर' नोटिस जारी किया है. बाबा नित्यानंद के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण के कई मामले दर्ज हैं. इंटरपोल ने अन्य देशों से नित्यानंद के बारे में जानकारी साझा करने की अपील की है. बता दें कि  गुजरात पुलिस ने राज्य के एक आश्रम से दो लड़कियों के गायब होने के बाद नित्यानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. उस पर अपने आश्रम में बच्चों को बंधक बनाकर भक्तों से जबरन चंदा उगाही का भी आरोप है. पुलिस की दबिश के बाद नित्यानंद नेपाल के रास्ते त्रिनिदाद भाग गया था. 


भारत से भागकर बनाया 'कैलासा'
अहमदाबाद डीएसपी (ग्रामीण) केटी कमारिया ने बताया कि नित्यानंद के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी की गई है. पुलिस नित्यानंद के खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने के लिए भी कोशिश कर रही है. पिछले माह दिसंबर में खबरें आई थीं कि नित्यानंद ने इक्वाडोर के पास एक टापू खरीदकर उसे स्वतंत्र देश घोषित कर दिया है. इसका नाम उसके कैलासा रखा है. नित्यानंद ने kailaasa.org वेबसाइट बनाई थी. उसका एक वीडियो में भी वायरल हुआ था जिसमें वह किसी अज्ञात जगह से धर्मोपदेश करते देखा गया था.


एक्ट्रेस के साथ लीक हुआ सेक्स वीडियो
स्वयंभू संत नित्यानंद की एक कथित सेक्स सीडी साल 2010 में वायरल हुई थी. जिसमें एक एक्ट्रेस को दिखाया गया था. दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था. इसके बाद नित्यानंद को गिरफ्तार कर लिया गया. हालाकि कुछ दिन बाद उन्हें बेल मिल गई थी. सितंबर 2018 में नित्यानंद का पासपोर्ट एक्सपायर हुआ था.

टैग्स