ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

एसिड अटैक मामले का खुलासा, ब्रेकअप के बाद फ्लिपकार्ट से मंगवाया था तेजाब

DELHI: देश की राजधानी दिल्ली में बहन के सामने एक छात्रा पर तेजाब फेंका गया। बाइक सवार युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में छात्रा बुरी तरह से झुलस गयी थी। छात्रा का इलाज

एसिड अटैक मामले का खुलासा, ब्रेकअप के बाद फ्लिपकार्ट से मंगवाया था तेजाब
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: देश की राजधानी दिल्ली में बहन के सामने एक छात्रा पर तेजाब फेंका गया। बाइक सवार युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में छात्रा बुरी तरह से झुलस गयी थी। छात्रा का इलाज सफदरगंज अस्पताल में चल रहा है। छात्रा की दोनों आंखों में एसिड चला गया है। 


युवकों ने अपने चेहरे को ढक रखा था इसलिए पहचान नहीं हो पा रही थी। इस मामले का सीसीटीवी फुटेज आने के बाद खुलासा भी दिल्ली पुलिस ने किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो छात्रा से ब्रेकअप होने के बाद आरोपी ने फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन ऑर्डर देकर तेजाब मंगवाया था। 


आरोपी सचिन ने हर्षित और वीरेंद्र के साथ मिलकर यह प्लान बनाया और घटना को अंजाम दिया। छात्रा के करीब पहुंचकर सचिन ने उस पर एसिड फेंका था। जिससे वह झुलस गयी थी। उस वक्त पीड़िता की बहन भी साथ थी लेकिन उस पर किसी ने हमला नहीं किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गया था। 


लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो उसे देखते ही पीड़िता की बहन ने आरोपियों को पहचान लिया। उसने पुलिस को बताया कि घटना को अंजाम सचिन अरोड़ा, उसका दोस्त हर्षित और वीरेंद्र ने मिलकर दिया है। उसकी बहन का दोस्त सचिन था एक महिने पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था। अब तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गये है। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स