ब्रेकिंग
बिहार की पंचायत का बड़ा फैसला: गांव में नशा करते या बेचते पकड़े गए तो लगेगा 25 हजार का जुर्माना, जमानत भी नहीं कराएंगे परिजन✦Patna Airport News : पटना एयरपोर्ट पर आखिर क्यों मंडरा रहा बर्ड हिट का खतरा? मांस-मछली की दुकानें और कचरा स्टेशन भी जांच के दायरे में...✦पटना में 15 नवंबर से ट्रैफिक का नया प्लान! मसौढ़ी रोड से जीरो माइल तक बदलेगा रास्ता, जानें क्या होगा बदलाव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦बिहार की पंचायत का बड़ा फैसला: गांव में नशा करते या बेचते पकड़े गए तो लगेगा 25 हजार का जुर्माना, जमानत भी नहीं कराएंगे परिजन✦Patna Airport News : पटना एयरपोर्ट पर आखिर क्यों मंडरा रहा बर्ड हिट का खतरा? मांस-मछली की दुकानें और कचरा स्टेशन भी जांच के दायरे में...✦पटना में 15 नवंबर से ट्रैफिक का नया प्लान! मसौढ़ी रोड से जीरो माइल तक बदलेगा रास्ता, जानें क्या होगा बदलाव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर

अचानक जिले के बॉर्डर पर पहुंचे शिवहर के DM और SP : कहा- बिना जांच के एक भी गाड़ी की नहीं होगी एंट्री

SHEOHAR : शिवहर में 25 मई को छठे चरण के चुनाव में मतदान होना है। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। मंगलवार की देर शाम अचानक जिले के डीएम पंकज कुम

अचानक जिले के बॉर्डर पर पहुंचे शिवहर के DM और SP : कहा- बिना जांच के एक भी गाड़ी की नहीं होगी एंट्री
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR : शिवहर में 25 मई को छठे चरण के चुनाव में मतदान होना है। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। मंगलवार की देर शाम अचानक जिले के डीएम पंकज कुमार और एसपी अनंत कुमार राय जिले के श्यामपुर भटहां चेक पोस्ट पर पहुंचे। यह चेकपोस्ट शिवहर और मोतिहारी जिले को जोड़ता है। मौके पर मौजूद श्यामपुर भटहां थानाध्यक्ष सुनील कुमार को उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि एक भी वाहन बिना जांच के जिला में प्रवेश नहीं करेगा।


डीएम पंकज कुमार और एसपी अनंत कुमार राय ने साफ शब्दों में कह दिया है कि प्रत्येक वाहन और प्रत्येक व्यक्ति की जांच होनी चाहिए और सभी की जांच वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ होनी चाहिए। डीएम और एसपी ने बताया है कि शिवहर लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को मतदान होना है और इस चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर सभी पुलिसकर्मी को अलर्ट कर दिया गया है। बाहर से भी 10 कंपनी पुलिस बल को मंगाया गया है। जो लगातार जिले में फ्लैग मार्च कर रहे हैं और लोगों से शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।