ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

ACB के हत्थे चढ़ा स्वास्थ्य विभाग का घूसखोर अधिकारी, 4 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया

CHATRA: खबर झारखंड के चतरा जिले से आ रही है, जहां एसीबी की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के एक घूसखोर अकाउंट्स मैनेजर को गिरफ्तार किया है। ईंटथोरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे

ACB के हत्थे चढ़ा स्वास्थ्य विभाग का घूसखोर अधिकारी, 4 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHATRA: खबर झारखंड के चतरा जिले से आ रही है, जहां एसीबी की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के एक घूसखोर अकाउंट्स मैनेजर को गिरफ्तार किया है। ईंटथोरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की सुबह एसीबी की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम उसे अपने साथ हजारीबाग ले गई, जहां उससे पूछताछ होगी।


दरअसल, ईंटखोरी के रहने वाले पन्ना लाल राणा ने हजारीबाग स्थित एसीबी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईंटखोरी के बीएएम शंभू कुमार रवि के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायतकर्ता से आरोपी शंभू कुमार बिल भुगतान करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले मामले की जांच की। जांच के दौरान मामला सही पाए जाने के बाद एसीबी की टीम ईंटखोरी पहुंची और आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया।


बुधवार की सुबह शिकायतकर्ता पन्ना लाल जैसे ही रिश्वत के पैसे देने पहुंचा, एसीबी की टीम ने धावा बोल दिया और घूसखोर अकाउंट्स मैनेजर को चार हजार रुपए लेते रंगेहाथ धर दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद टीम उसे अपने साथ हजारीबाग ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। सुबह सवेरे एसीबी की इस कार्रवाई से विभाग के अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।