ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला

अवैध शराब कारोबारियों की शिकायत करने पर महिला की हुई पिटाई, पीड़िता ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार

AURANGABAD: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है यह सब जानते हैं। इस कानून को और कड़ाई से लागू कराया जा रहा है। इसे लेकर सरकार सख्ती बरत रही है लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ ही नजर आती है

अवैध शराब कारोबारियों की शिकायत करने पर महिला की हुई पिटाई, पीड़िता ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है यह सब जानते हैं। इस कानून को और कड़ाई से लागू कराया जा रहा है। इसे लेकर सरकार सख्ती बरत रही है लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ ही नजर आती है। हम बात औरंगाबाद जिले की कर रहे हैं जहां एक महिला को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसका कसूर सिर्फ इतना है कि उसने शराब कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की।


औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा से मिलकर मदनपुर प्रखंड के लालटेनगंज गांव निवासी उर्मिला देवी ने मदद की गुहार लगायी और सुरक्षा की मांग की। पीड़िता की माने तो गांव में अवैध शराब कारोबार होता है इसका विरोध करने पर  महिला का हाथ पकड़ते हुए बाल खींचकर पिटाई कर दी गई। दिनेश नाम के शराब कारोबारी ने आशा कार्यकर्ता उर्मिला देवी को जान से मारने तक की धमकी दे डाली। 


जिसके बाद पीड़िता ने मदनपुर थाने में आवेदन दिया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। हद तो तब हो गई जब थाना प्रभारी के मोबाइल से ही शराब कारोबारी दिनेश ने फोन कर दिया। फोन पर उसने महिला से कहा कि थाना आ जाओ और समझौता कर लो। जब पीड़िता ने कहा कि वो समझौता नहीं करेगी। थाने में जाकर पीड़िता कार्रवाई की मांग करने लगी। जब न्याय नहीं मिला तब थक हार कर वह औरंगाबाद एसपी के पास पहुंच गयी और न्याय की गुहार लगाने लगी। महिला ने बताया कि एसपी ने उससे सारी बातों की जानकारी ली है उसे उम्मीद है कि अब उसे न्याय जरूर मिलेगा। देखना होगा कि कब तक एसपी साहब की नजरें इनायत होगी और कब इस महिला को इंसाफ मिलेगा  


गौरतलब है कि मदनपुर प्रखंड में एक महीने पूर्व जहरीली शराब पीने से दो दर्जन लोगों की जाने गई थी। जिसके बाद कुछ दिन तो शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की गई लेकिन जब मामला ठंडा हुआ तब शराब कारोबारी फिर से इसमें लग गये। महिला जब इस बात की शिकायत थाने में जाकर करती है तो उसके बातों को अनसुना कर दिया जाता है। थानेदार के मोबाइल से अवैध शराब कारोबारी महिला को धमकी देने लगता है। शराब के धंधेबाजों के खिलाफ आवाज उठाने की सजा महिला की पिटाई कर दी जाती है। अब महिला को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस कप्तान से मदद की गुहार लगाने के बाद अब देखना होगा की महिला को न्याय कब तक मिल पाता है। अवैध शराब के धंधेबाज कब तक सलाखों के पीछे पहुंच पाता है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता