ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अवैध संबंध के आरोप में ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा, पहले कपड़े उतारे फिर गांव में नंगा घुमाया, पेड़ से बांधकर रातभर पीटा

JHARKHAND: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना झारखंड के दुमका में सामने आई है जहां अवैध संबंध के आरोप में एक महिला और पुरुष को दो दर्जन युवकों ने तालिबानी सजा दी। दोनों को पकड़क

अवैध संबंध के आरोप में ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा, पहले कपड़े उतारे फिर गांव में नंगा घुमाया, पेड़ से बांधकर रातभर पीटा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JHARKHAND: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना झारखंड के दुमका में सामने आई है जहां अवैध संबंध के आरोप में एक महिला और पुरुष को दो दर्जन युवकों ने तालिबानी सजा दी। दोनों को पकड़कर युवकों ने पहले पेड़ में बांध दिया और पिटाई करने लगे। पिटाई के बाद युवकों ने दोनों के कपड़े तक उतार दिए फिर रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घुमाया गया।


घटना मसलिया थाना इलाके की है जहां इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वही दोनों घायलों को दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुनील मंडल एक आदिवासी महिला से बातचीत किया करता था। दोनों के बातचीत को ग्रामीण शक की निगाह से देखते थे। दोनों पहले से ही शादीशुदा है। शनिवार को जब दोनों फिर बात कर रहे थे तब अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। 


करीब 25 की संख्या में आए युवकों ने दोनों को तालिबानी सजा दी। पहले पेड़ से बांध दिया और फिर पिटाई करने लगे। इससे भी मन नहीं भरा तो दोनों के कपड़े तक उतरवा दिए। जिसके बाद दोनों को रस्सी से बांधकर गांव में घुमाया गया। नंगा कर गांव में घुमाने के बाद दोनों को फिर पेड़ में बांध दिया।


इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मसलिया पुलिस ने दोनों महिला और पुरुष को छुड़ाया और इलाज के लिए पीएचसी भेजा जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दुमका मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल रेफर किया। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस का कहना है कि जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वही पीड़िता ने अवैध संबंधों से साफ इनकार किया। कहा कि उनके बीच इस तरह की बात नहीं है। सुनील मंडल के खेत में काम करके जब लौट रही थी लोगों ने हमें पकड़ लिया और निर्वस्त्र करके पिटाई की गयी और पूरे गांव में घुमाया गया।