ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आर्थिक तंगी से परेशान शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी-बेटे को बैठाकर कार में लगा दी आग

DESK : आर्थिक तंगी से परेशान एक शख्स ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया जिसे जानकर हर कोई हैरान है। मामला महाराट्र के नागपुर का है। यहां एक युवक ने पूरे परिवार के साथ खुदकुशी की कोशिश की।

आर्थिक तंगी से परेशान शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी-बेटे को बैठाकर कार में लगा दी आग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK : आर्थिक तंगी से परेशान एक शख्स ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया जिसे जानकर हर कोई हैरान है। मामला महाराट्र के नागपुर का है। यहां एक युवक ने पूरे परिवार के साथ खुदकुशी की कोशिश की। युवक ने पत्नी और बेटे को कार में बैठा दिया और खुद भी कार में बैठकर उसमें आग लगा दी। इस दौरान युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बताया जा रहा है कि मृतक रामराज आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। कोरोना के कारण उसकी माली हालत खराब हो गई थी। कामकाज चौपट होने की वजह से वह हताशा में चला गया। इसी बीच उसने पूरे परिवार के साथ खुदकुशी करने की योजना बना डाली। योजना के मुताबिक उसने अपनी मारुति 800 कार में ज्वलनशील पदार्थ रख दिया था। पत्नी और बेटे को घुमाने के बहाने कार में बैठाकर उन्हें सुनसान जगह पर ले गया।


सुनसान जगह पर वह थोड़ी देर के लिए कार से उतरा और वापस कार में बैठते ही पहले से रखे ज्वलनशील पदार्थ में आग लगा दिया। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान पत्नी और बेटा कार से बाहर निकले और पास ही जमा बारिश के पानी में लेट गए जिससे उनकी जान बच गई हालांकि गंभीर रूप से झुलसने के कारण रामराज की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कार में लगी आग पर काबू पाया और गंभीर रूप से झुलसे मां बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कार से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें यह लिख गया है कि आर्थिक तंगी के कारण उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल दोनों मां-बेटा की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर, पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।