ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

आखिरकार पकड़ा गया कुख्यात नक्सली शेख अख्तर, 20 वर्षों से थी पुलिस को तलाश

ROHTAS: 20 साल से फरार इनामी कुख्यात नक्सली शेख अख्तर को रोहतास पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान आशीष भारती ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नक्सल मुक्त रोहतास

आखिरकार पकड़ा गया कुख्यात नक्सली शेख अख्तर, 20 वर्षों से थी पुलिस को तलाश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: 20 साल से फरार इनामी कुख्यात नक्सली शेख अख्तर को रोहतास पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान आशीष भारती ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नक्सल मुक्त रोहतास बनाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है। इसी कड़ी में 20 वर्षों से फरार इनामी कुख्यात नक्सली शेख अख्तर को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 


शेख अख्तर की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि उक्त नक्सली 20 वर्षों से फरार था। शेख अख्तर के खिलाफ नौहट्टा थाने में ही कई मामले दर्ज हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी के सोनभद्र जिले के पुलिस से संपर्क साधा गया और संयुक्त कार्रवाई की गयी। 


नौहट्टा थाना क्षेत्र के नौडीहा के रहने वाले शेख खुर्शीद के बेटे कुख्यात नक्सली शेख अख्तर को गिरफ्तार किया गया। शेख अख्तर पर पुलिस पर हमला करने, लेवी वसूलने, नक्सली गतिविधियां में शामिल होने के कई मामले दर्ज  हैं। कुख्यात नक्सली शेख अख्तर की गिरफ्तारी के बाद अब रोहतास में नक्सली गतिविधियां कम होने की बात कही जा रही है।

रिपोर्टिंग
a

रिपोर्टर

amit kumar

FirstBihar संवाददाता