ब्रेकिंग
छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!

सड़क पार कर रही महिला को पिकअप वैन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

लाख कोशिश के बावजूद रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वैशाली जिले में सराय थाना क्षेत्र के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर राशन लेकर घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वैन ने रौंदा दिया। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सड़क पार कर रही महिला को पिकअप वैन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
© रिपोर्टर
Viveka Nand
2 मिनट

Vaishali News : लाख कोशिश के बावजूद रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 की है, जहां सुभाई चौक के समीप राशन लेकर घर लौट रही महिला को सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वैन ने रौंदा दिया। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत महिला की पहचान सराय थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी आसमा परवीन के रूप में की गई है।


बताया जा रहा है कि महिला राशन लेकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची सराय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। थानाध्यक्ष मनीभूषण कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि सुभाई चौक के समीप पिकअप वैन से एक महिला की ठोकर लग गई है। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। 


पुलिस ने पिकअप वैन के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहनों की गति सीमा पर नियंत्रित नहीं होने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। अगर वाहनों की गति सीमा पर नियंत्रण के लिए नियमित जांच अभियान चलाया जाए तो हादसों में कमी आ सकती है। लापरवाह चालकों पर कार्रवाई ना होने से भी उनका मनोबल लगातार बढ़ रहा है और वे अनियंत्रित तरीके से वाहन चला रहे हैं। यही कारण है कि एनएच पर हादसे बढ़ रहे हैं।