ब्रेकिंग
JNU का बड़ा फरमान, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूर रहें छात्र; नियम तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाईBihar News: सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन...इस जिले में इंटरनेट सर्विस बंद, वजह क्या है....दिल्ली आने से पहले पढ़ लें ये खबर, जंतर-मंतर प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली समेत 17 मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी'छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार किया जा रहा' सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला‘मैं MLA हूं.. गवर्नमेंट नहीं, भ्रम में मत रहिए’, भूमिहार (ब्राह्मण) को लेकर अपनी ही सरकार पर बरसे BJP विधायक; कहा- जनहित के मुद्दे उठाते रहेंगेJNU का बड़ा फरमान, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूर रहें छात्र; नियम तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाईBihar News: सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन...इस जिले में इंटरनेट सर्विस बंद, वजह क्या है....दिल्ली आने से पहले पढ़ लें ये खबर, जंतर-मंतर प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली समेत 17 मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी'छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार किया जा रहा' सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला‘मैं MLA हूं.. गवर्नमेंट नहीं, भ्रम में मत रहिए’, भूमिहार (ब्राह्मण) को लेकर अपनी ही सरकार पर बरसे BJP विधायक; कहा- जनहित के मुद्दे उठाते रहेंगे

बहन से मिलने गई महिला के घर में भीषण चोरी, बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 21 लाख की संपत्ति उड़ाई

PATNA: जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे-वैसे चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही है। चोरों ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। स्थिति ऐसी हो गयी है कि लोग घर छोड़कर कही जा नहीं सकते। उधर कुछ द

बहन से मिलने गई महिला के घर में भीषण चोरी, बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 21 लाख की संपत्ति उड़ाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे-वैसे चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही है। चोरों ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। स्थिति ऐसी हो गयी है कि लोग घर छोड़कर कही जा नहीं सकते। उधर कुछ दिन के लिए कही गये नहीं कि इधर चोर घर में घुसकर तांडव मचाने लगते हैं और भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। जब लोग घर आते हैं तब पता चलता है कि उनके यहां भीषण चोरी हो गयी है। घर की हालत देखकर गृह स्वामी भी हैरान हो जाते हैं। पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल में भी बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 


बाढ़ के राणा बीघा गांव में बदमाशों ने एसएसबी जवान के घर को निशाना बनाया है। एसएसबी जवान के घर में घुसकर 21 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। जिस वक्त चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया उस वक्त घर में कोई नहीं था। घर के मेन गेट में ताला लगा हुआ था लेकिन बदमाशों ने ताला तोड़ दिया और घर में घुसकर कैश और कीमती जेवरात चुराकर फरार हो गये। 


घटना बाढ़ के राणा बीघा गांव की है जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि गृह स्वामी एसएसबी के जवान हैं जिनकी पोस्टिंग दूसरे प्रदेश में हैं। यहां उनकी पत्नी उषा देवी रहती है। 28 दिसंबर शनिवार को उषा देवी अपनी बहन के घर भामनचक गांव गई हुई थी। तभी 30 दिसंबर सोमवार को पड़ोसियों ने फोन करके इस बात की सूचना दी। बताया कि आपके घर के मेन गेट का ताला खुला हुआ है और घर के अंदर का सारा सामान इधर उधर फेंका हुआ है। 


यह भी सूचना दी गयी कि आलमीरा को भी बदमाशों ने तोड़ दिया है। इतना सुनते ही उषा देवी काफी घबरा गयी और आनन-फानन में अपने घर पहुंची तब घर की हालत को देखकर पैर तले जमीन खिसक गया। उन्होंने देखा कि गोदरेज के आलमीरा में रखे एक लाख रुपये कैश और 20 लाख का कीमती गहना गायब है। 


पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। वही इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी है। पीड़िता ने बताया कि वो घर में अकेले रहती है उनके पति और दोनों बच्चे बाहर रहते हैं। वह बहन के घर गई हुई थी और इधर बदमाशों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। पीड़िता का कहना है कि उसके घर के पास नशेड़ियों का अक्सर जमावड़ा लगा रहता है उन्होंने आशंका जतायी है कि नशेड़ियों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल है।