ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

बिहार : 70 साल की महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर आरोपी ने किया जान से मारने का प्रयास

SUPAUL : बिहार में अपराधियों के मनोबल काफी बढ़ गए हैं. सुपौल जिले से एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. एक मनचले युवक ने 70 साल की वृद्ध महिला के साथ घर म

बिहार : 70 साल की महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर आरोपी ने किया जान से मारने का प्रयास
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : बिहार में अपराधियों के मनोबल काफी बढ़ गए हैं. सुपौल जिले से एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. एक मनचले युवक ने 70 साल की वृद्ध महिला के साथ घर में घुसकर छेड़खानी और जान से मरने की कोशिश की. इस घटना के बाद पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने बलुआ बाजार वार्ड 5 निवासी पन्ना लाल मंडल के पुत्र संतोष कुमार मंडल पर उसे साथ छेड़खानी करने और जान से मरने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. 


पीड़िता के अनुसार आरोपी संतोष कुमार मंडल उसके घर के गेट के पास बांस से बने टाट को तोड़कर अंदर घुस गया. जब टाट टूटने की आवाज से उसकी नींद खुली तो देखा घर का बल्ब बंद है. जब उन्होंने बल्ब जलाने के लिए अपने मोबाइल का टॉर्च जलाना चाहा तो युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फेंक दिया और कंबल से मुंह को ढंककर छेड़खानी करने लगा. उसने जब चिल्लाना शुरू किया तो युवक मुंह दबाकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा. वृद्धा की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो युवक भागने लगा. लोगों ने उसे पकड़ लिया. 


सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है. आस-पड़ोस के लोगों के मुताबिक़ आरोपी नशा करता है और इससे पहले भी उसने कई बार इस तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश की है.