ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

लखनऊ में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

Lucknow crime news: लखनऊ में 6 साल की मासूम बच्ची से युवक ने रेप किया है। वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी।

Lucknow crime news
6 साल की बच्ची से दुष्कर्म
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Lucknow crime news: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़ित बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी है। आरोपी ने चीखने-चिल्लाने पर बच्ची को डरा-धमका कर चुप करा दिया। चार दिन बाद बच्ची के पेट में तेज दर्द हुआ तो घटना की जानकारी हुई।


सरोजनी नगर क्षेत्र में रहने वाले ऑटो चालक के मुताबिक बीते 2 फरवरी की उसकी 6 साल की मासूम बेटी खेलते खेलते अपने पड़ोसी के घर पहुंच गई। जहां पिछले करीब ढाई वर्षों से अपने रिश्तेदार के घर रह रहा हरदोई के संडीला निवासी 25 वर्षीय युवक सावेज उसे बहला फुसला कर अलग कमरे में बुला ले गया और दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि बच्ची के चीखने चिल्लाने पर उसे डरा धमका कर चुप करा दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने किसी से बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

डरी सहमी मासूम बच्ची 4 दिन बाद पेट दर्द होने पर अपनी मां को घटना के बारे में बताया। इसके बाद बच्ची के परिजन पीड़िता को लेकर सरोजनी नगर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन तब तक आरोपी अपने रिश्तेदार के घर से फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता