ब्रेकिंग
बिहार में ‘गुंडा बैंक’ का आतंक: कर्ज नहीं चुकाने पर परिवार पर एसिड अटैक, पति-पत्नी समेत पांच लोग झुलसेदुर्गा पूजा से छठ तक बिहार-दिल्ली के बीच चलेंगी 120 से ज्यादा बसें, 8 से 16 घंटे में पूरा होगा सफर, जानें किरायापटना में जहरीली शराब से मौत पर भड़के तेजस्वी यादव, सम्राट सरकार से कर दी यह बड़ी मांगE20 पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दी यह सलाहपुरानी पेंशन की मांग ने पकड़ा जोर, मोतिहारी में कर्मचारियों ने सरकार को दिया बड़ा अल्टीमेटमबिहार में ‘गुंडा बैंक’ का आतंक: कर्ज नहीं चुकाने पर परिवार पर एसिड अटैक, पति-पत्नी समेत पांच लोग झुलसेदुर्गा पूजा से छठ तक बिहार-दिल्ली के बीच चलेंगी 120 से ज्यादा बसें, 8 से 16 घंटे में पूरा होगा सफर, जानें किरायापटना में जहरीली शराब से मौत पर भड़के तेजस्वी यादव, सम्राट सरकार से कर दी यह बड़ी मांगE20 पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दी यह सलाहपुरानी पेंशन की मांग ने पकड़ा जोर, मोतिहारी में कर्मचारियों ने सरकार को दिया बड़ा अल्टीमेटम

6 अगस्त से लापता पटना के जमीन कारोबारी की हत्या, औरंगाबाद में मिली लाश

PATNA: पटना के जमीन कारोबारी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। मृतक राजीव नगर थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ रोड का रहने वाला था। 6 अगस्त से लापता जमीन कारोबारी धनंजय की लाश औरं

6 अगस्त से लापता पटना के जमीन कारोबारी की हत्या, औरंगाबाद में मिली लाश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के जमीन कारोबारी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। मृतक राजीव नगर थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ रोड का रहने वाला था। 6 अगस्त से लापता जमीन कारोबारी धनंजय की लाश औरंगाबाद के देवकुंड थाना क्षेत्र के बनतारा बगान से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी।


जिस जगह से लाश मिली वही लावारिस हालत में उनकी कार भी पड़ी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और इस बात की सूचना परिजनों को दी। मिली जानकारी के अनुसार धनंजय सूद पर पैसा लगाता था।


राजीवनगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार का कहना है कि पैसे का विवाद कुछ लोगों से चल रहा था। पुलिस फिलहाल घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा। 


मृतक के बड़े भाई संजय कुमार ने बताया कि 6 अगस्त को धनंजय अपने बच्चे की फीस जमा करने गोला रोड स्थित उसके स्कूल गए थे। वहां से निकलकर कोर्ट जाना था लेकिन स्कूल में फीस जमा करने के बाद धनंजय कहां गए इसकी जानकारी किसी को नहीं है।


 सभी जगहों पर उन्हें खोजा गया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद संजय ने भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट 7 अगस्त को राजीवनगर थाने में दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।