ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरेंBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरें

55 हजार रुपये घूस लेते श्रम अधीक्षक गिरफ्तार, एक कर्मचारी भी चढ़ा निगरानी के हत्थे

PURNEA: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है जहां निगरानी की टीम ने श्रम अधीक्षक को रंगे हाथों घूस लेते गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनके सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है।

55 हजार रुपये घूस लेते श्रम अधीक्षक गिरफ्तार, एक कर्मचारी भी चढ़ा निगरानी के हत्थे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है जहां निगरानी की टीम ने श्रम अधीक्षक को रंगे हाथों घूस लेते गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनके सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित ने 55 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। जिसके बाद जाल बिछाकर निगरानी की टीम ने दोनों को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।   


बताया जा रहा है कि विजय कुमार नामक व्यवसायी ने निगरानी विभाग को यह शिकायत की थी कि पूर्णिया श्रम अधीक्षक कुमार आलोक रंजन द्वारा उनसे पुराने भुगतान को लेकर बतौर 55 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। इस बात की शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने उन पर नजर रखनी शुरू कर दी। निगरानी विभाग ने जाल बिछाकर श्रम अधीक्षक के साथ-साथ उनके सहयोगी मनोज कुमार को 55 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथों धड़ दबोचा। सहयोगी मनोज कुमार पैसे का लेनदेन करता था।


निगरानी विभाग के डीएसपी अरूण पासवान ने बताया कि व्यवसायी विजय कुमार द्वारा एक आवेदन दिया गया था। जिसमें पीड़ित ने इस बात का जिक्र किया कि जब वे अपने  बकाया राशि एक लाख 99 हजार 500 रुपये को जमा करने के लिए जब श्रम विभाग के कार्यालय गए तो श्रम अधीक्षक ने कहा कि वह जाकर विभाग के कर्मी मनोज कुमार से मिले।


पीड़ित व्यवसायी जब मनोज कुमार से मिलने गये तब बतौर 55 हजार रुपये घूस की मांग की गयी। लेकिन घूस की यह रकम श्रम अधीक्षक को महंगी पड़ गई। विजिलेंस ने जाल बिछाकर पूर्णिया के श्रम अधीक्षक आलोक रंजन और उनके सहकर्मी मनोज कुमार को घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता