ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

50 हजार रुपये की खातिर बेटा बना हैवान, बुजुर्ग पिता की हत्या के बाद किया सरेंडर

SUPAUL: सुपौल में एक कलयुगी की बेटे की करतूत सामने आई है। 50 हजार रुपये के लिए सगे बेटे ने अपने बुजुर्ग बाप की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बेटा मुखिया के घर गया और

50 हजार रुपये की खातिर बेटा बना हैवान, बुजुर्ग पिता की हत्या के बाद किया सरेंडर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में एक कलयुगी की बेटे की करतूत सामने आई है। 50 हजार रुपये के लिए सगे बेटे ने अपने बुजुर्ग बाप की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बेटा मुखिया के घर गया और सरेंडर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


सुपौल में पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां बेटे ने सारी हदे पार कर दी। बुजुर्ग बाप को पहले 5 किलो के बाट से मारा फिर धारदार हथियार से हमला कर पिता को मौत के घात उतार दिया। राजेश्वरी ओपी क्षेत्र की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


बताया जाता है कि पिता ने एक जमीन के टुकड़े को बेचा था जिससे मिले पैसे पर बेटे की नजर थी। वह पिता से पचास हजार रुपये मांग रहा था जिसे देने से पिता ने इनकार कर दिया था। पैसे देने से मना करने पर बेटे ने ऐसा कदम उठाया कि अब इसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। 


मृतक की पहचान 62 वर्षीय वशिष्ठ मेहता के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद बेटे अजय मेहता ने मुखिया के घर जाकर सरेंडर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने घटनास्थल का जायजा लिया जहां से धारदार हथियार और पांच किलो का बटखारा बरामद किया। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता