ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

BIHAR CRIME : पटना में दिनदहाड़े 5 राउंड फायरिंग, गंगा स्नान करने जा रहीं महिलाएं के बीच मची अफरातफरी

BIHAR CRIME : रविवार की सुबह बेख़ौफ़ अपराधियों ने पटना के फतुहा में कुछ अज्ञात बदमाशों ने खुलेआम हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

firing in patna fatuha market
firing in patna fatuha market
© REPORTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। आलम यह है कि अब अपराधी सरेआम गोलीबारी कर हथियार लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो रहे हैं और उसके पुलिस उनकी तफ्शीश में वर्षों लगी रहती है। इन तमाम बातों के बीच अब नया मामला फतुहा से निकलकर सामने आया है,जहां दिनदहाड़े पांच राउंड फायरिंग की गई है। 


जानकारी के मुताबिक,रविवार की सुबह बेख़ौफ़ अपराधियों ने पटना के फतुहा में कुछ अज्ञात बदमाशों ने खुलेआम हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल मामले की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल जांच जारी है। 


बताया जा रहा है कि, तीज पर्व को लेकर गंगा स्नान के लिए जा रही सैकड़ों महिलाएं इस घटना बुरी तरह डर गईं। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और दुकानदारों के बीच भी खौफ है। यह घटना फतुहा थाना क्षेत्र के केनरा बैंक के पास की है।