ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

5 दोस्तों ने मिलकर की अपने ही दोस्त की हत्या, बकाये पैसे को लेकर हुआ था विवाद

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दोस्त ही दोस्त की जान का दुश्मन बन गया। पांच दोस्तों ने बकाया पैसे मांगने पर अपने दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी। इ

5 दोस्तों ने मिलकर की अपने ही दोस्त की हत्या, बकाये पैसे को लेकर हुआ था विवाद
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दोस्त ही दोस्त की जान का दुश्मन बन गया। पांच दोस्तों ने बकाया पैसे मांगने पर अपने दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना को दिल्ली में अंजाम दिया गया है। बता दें कि मृतक सीतामढ़ी जिले के नगर थाना इलाके के मधुबन गांव का रहने वाला है। मृतक की पहचान रामजी पासवान के बेटे राकेश पासवान के रूप में हुई है। 


सूत्रों से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक़ राकेश अपने दोस्तों के साथ दिल्ली में रहता था। बकाया पैसा मांगने पर दोस्तों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की लाश आज सीतामढ़ी के मधुबन गांव लाया गया, जहां घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के भाई ने बताया कि 5 दोस्तों ने मिलकर उसके भाई राकेश पासवान की हत्या की है। घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा है। 


इस हत्याकांड की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है। लोगों के लिए इस बात का यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है कि दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की जान ले ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav

FirstBihar संवाददाता