ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

42 लाख कैश सहित युवक लापता, परिजनों ने अपहरण की जतायी आशंका

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी 42 लाख 50 हजार रुपया सहित लापता हो गया। गौरव के अचानक गायब होने से परिजनों की बीच कोहराम मचा हुआ है। मामला नगर थाना क्षेत्र के

42 लाख कैश सहित युवक लापता, परिजनों ने अपहरण की जतायी आशंका
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी 42 लाख 50 हजार रुपया सहित लापता हो गया। गौरव के अचानक गायब होने से परिजनों की बीच कोहराम मचा हुआ है। मामला नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड की है। परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं और पुलिस से मामले की जांच करने और गौरव की कुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं।

 42 लाख कैश सहित युवक लापता, परिजनों ने अपहरण की जतायी आशंका


मामला नगर थाना क्षेत्र के कहचरी रोड की है। बताया जाता है कि गौरव कुमार रेडिएंड कैश मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सीए कैश कलेक्शन पद पर 2 वर्षो से कार्यरत था। सिमरिया स्थित अपने घर से गौरव बाइक से कैश कलेक्शन के लिए बेगूसराय के लिये निकला था। कहचरी रोड स्थित रिलायंस निपो फ्लिपकार्ट से 42 लाख 50 हजार रुपये लेकर एसबीआई बैंक में जमा करने के लिए वह जा रहा था कि तभी अचानक रास्ते से वह लापता हो गया। 



जब गौरव काफी देर तक ऑफिस नहीं पहुंचा तब उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गयी लेकिन मोबाइल बंद मिला। जिसके बाद फ्लिपकार्ट के कर्मचारियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जैसे ही इस बात की खबर परिजनों को मिली उनके होश उड़ गये और आनन-फानन में उसकी तलाश के लिए घर से निकल पड़े। परिजनों ने गौरव की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। 



परिवार वालों ने थक हार कर इसकी सूचना नगर थाने पुलिस को दी। वही पीड़ित के भाई सौरभ ने बताया कि कर्मचारियों के द्वारा मोबाइल पर गौरव के गायब होने की सूचना दी गयी। यह भी बताया कि काफी देर हो गये है लेकिन अब तक गौरव कैश डिपोजिट कर ऑफिस नहीं लौटा है। परिजनों ने नगर थाने में गौरव के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए इस मामले की जांच किए जाने और लापता गौरव की सकुशल बरामदगी की मांग की है। परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। लापता गौरव बरौनी थाना क्षेत्र के सिमरिया स्थित वार्ड नंबर 7 के रहने वाले हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें