ब्रेकिंग
पटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनापटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूना

30 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, डिलीवरी के दौरान पुलिस ने दबोचा

RAXAUL: मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद शराबबंदी को और सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इसे लेकर जगह-जगह जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। कई इलाकों में पुलिस छापेमारी भी कर रही ह

30 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, डिलीवरी के दौरान पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RAXAUL: मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद शराबबंदी को और सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इसे लेकर जगह-जगह जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। कई इलाकों में पुलिस छापेमारी भी कर रही है। इस दौरान शराब भी बरामद हो रहे है। शराब बेचने और पीने वालों की भी गिरफ्तारी हो रही है। इसी क्रम में आज दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। चरस की डिलीवरी के दौरान दोनों को आरपीएफ ने दबोचा है।


रक्सौल रेल परिक्षेत्र से दोनों चरस तस्कर की गिरफ्तारी हुई है। इनके पास से एक किलो 330 ग्राम चरस बरामद किया गया है। जब्त चरस की अंतर्राष्ट्रीय मूल्य 30 लाख रुपये बतायी जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि नेपाल से चरस लेकर दोनों बाइक से इसकी डिलीवरी देने जा रहे थे तभी आरपीएफ की नजर इन पर पड़ गयी और दोनों को धड़ दबोचा गया।


गिरफ्तार चरस तस्करों की पहचान नेपाल के रवि चौधरी और सिसवा गांव के सुभाष राय के रुप में हुई है। जीआरपी डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि सुभाष राय गांजा बेचने के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है दोनों ने चरस कहां से लाया और इसे किस व्यक्ति को डिलीवरी करना था। वह इस काम में कब से लगा हुआ है। इस काम में और कितने लोग जुड़े हुए है। दोनों से फिलहाल इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता