ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

3 फीट जमीन के लिए दबंगों ने दंपती को पीटा, महिला की इलाज के दौरान मौत

BEGUSARAI: बेगूसराय में महज 3 फीट जमीन के विवाद में दबंगों ने पति-पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें महिला की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ

3 फीट जमीन के लिए दबंगों ने दंपती को पीटा, महिला की इलाज के दौरान मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में महज 3 फीट जमीन के विवाद में दबंगों ने पति-पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें महिला की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही गांव में मातम का माहौल है। इस घटना से ग्रामीणों में दबंगों के प्रति खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना साहेबपुर कमाल थाना इलाके की है। मृतका की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के हीरा टोला निवासी मुकेश पोद्दार की पत्नी तीस वर्षीय चंदा देवी के रूप में हुई है। 


घटना के संबंध में रघुनाथपुर बरारी के पूर्व मुखिया बालेश्वर आजाद ने कहा कि मृतक के परिजनों और पड़ोसी दबंगों के साथ 3 फीट जमीन के लिए विवाद चल रहा था। 4 जुलाई को पंचायत बैठी थी जिसमें फैसला भी सुनाया गया था। इस फैसले का बहिष्कार करने पर फिर से 28 जुलाई को पंचायत बुलाई गयी। पंच के जाते ही आरोपी दबंगों ने पीड़ित दोनों पति-पत्नी की लाठी-डंडे और रॉड से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।


बालेश्वर आजाद ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि यदि मामले को पुलिस गंभीरतापूर्वक लेती तो हत्या जैसी घटना को टाला जा सकता था। एक ओर जहां मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं दूसरी तरफ पत्नी की मौत के बाद अस्पताल की बेड पर पति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस दल-बल के साथ पीएचसी पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फिलहाल पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना के हरेक बिन्दुओं की पुलिस जांच कर रही है। 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता