ब्रेकिंग
Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत

3 बच्चों की मां के साथ 2 दरिंदों ने किया गैंगरेप, वीडियो भी किया वायरल, महीनों बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज किया FIR

VAISHALI: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन एक के बाद एक वारदात सामने आ रही है। वैशाली में 3 बच्चों की मां के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इलाके के

3 बच्चों की मां के साथ 2 दरिंदों ने किया गैंगरेप, वीडियो भी किया वायरल, महीनों बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज किया FIR
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

VAISHALI: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन एक के बाद एक वारदात सामने आ रही है। वैशाली में 3 बच्चों की मां के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इलाके के ही दो दरिंदो ने पिस्टल की नोंक पर गैंगरेप किया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता इन दरिदों को सजा दिलाने के लिए थाने का चक्कर लगाकर थक चुकी है। घटना के अब तीन महीने होने को है लेकिन आज तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया। जब भी पीड़िता रिपोर्ट लिखाने थाने जाती उसे गंदी-गंदी गालियां देकर भगा दिया जाता।


महिला के घर में जबरन घुसे दो दरिंदों ने पहले मारपीट की फिर पिस्टल के बल पर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया। हाजीपुर में गैंगरेप की दो घटनाओं में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अभी अंधेरे में हाथ-पांव मार ही रही थी कि फिर एक तीसरी गैंगरेप की घटना सामने आ गयी। घटना हाजीपुर के जंदाहा थाना क्षेत्र की है।


मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के पति दूसरे प्रदेश में काम करते हैं। पति वहीं से ऑनलाइन पेमेंट भेजा करते थे। जिसे निकालने के लिए महिला गांव के एक मोबाइल दुकानदार के पास जाती थी और पैसा निकालने के बाद घर लौट जाती थी। जब भी पति पैसा भेजता वह उसी मोबाइल दुकानदार के पास जाकर पैसे की निकासी करती थी। इस दौरान दुकानदार महिला से घर की सारी बातें पूछ लेता था। उसे पता चल गया था कि महिला का पति यहां नहीं रहता है। वह अपने तीन बच्चों के साथ घर पर रहती है। 


एक दिन वह अपने दोस्त के साथ किसी बहाने महिला के घर पर पहुंच गया और पिस्टल के बल पर दोनों दरिदों ने जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की गयी। बहसी दरिदों ने इस दौरान गैंगरेप का वीडिया भी बना लिया और उसे वायरल कर दिया। महिला से गैंगरेप के बाद अब दोनों दरिंदे महिला की बेटी को तंग कर रहे हैं। महिला की बेटी नौवी कक्षा की छात्रा है। वह जब भी पढ़ाई के लिए स्कूल जाती है ये दरिंदे छेड़खानी करते हैं। दरिदों की इस करतूत से पीड़िता काफी परेशान है। 


वह तीन महीने से न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रही है लेकिन अब तक उसे न्याय तो क्या एफआईआर तक दर्ज नहीं की गयी है। वह जब भी एफआईआर के लिए थाने जाती है उसे भद्दी-भद्दी गालियां देकर थाने से भगा दिया जाता है आज तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की गयी है। पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है। मामला काफी गंभीर है अब देखना यह होगा कि बिहार पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर पाती है।