ब्रेकिंग
शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना शिक्षक सीट पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले? पूरी लिस्ट देखिये..✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना शिक्षक सीट पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले? पूरी लिस्ट देखिये..

3.86 लाख कैश के साथ हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, बालू मजदूर का हत्यारा भी पकड़ा गया

ARRAH: भोजपुर पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एक अपराधी को 11 पुड़िया हेरोइन और 3 लाख 86 हजार रुपये कैश से साथ पकड़ा है। वही दूसरे को बालू मजदूर की पीट-पीटकर हत्या किये

3.86 लाख कैश के साथ हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, बालू मजदूर का हत्यारा भी पकड़ा गया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

ARRAH: भोजपुर पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एक अपराधी को 11 पुड़िया हेरोइन और 3 लाख 86 हजार रुपये कैश से साथ पकड़ा है। वही दूसरे को बालू मजदूर की पीट-पीटकर हत्या किये जाने के मामले में गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है। 


भोजपुर पुलिस ने उदवंतनगर थाना इलाके के बेलाउर गांव के पास छापेमारी करते हुए हेरोईन तस्करी के धंधे में शामिल एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 11 पुड़िया हीरोइन के साथ 3 लाख 86 हजार 536 रुपए के अलावा अन्य सामानों को भी बरामद किया है।


वही चांदी थाना इलाके के विशुनपुर गांव स्थित बगीचे में पूर्व में हुए बालू मजदूर की लोहे के बेलचे से पीट-पीटकर हत्या मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को पवना थाना के रुदलपुर गांव में छापेमारी कर उसे धर दबोचा है.पुलिस पकड़े गए इन दोनों बदमाशों का अपराधिक इतिहास खंगालने के साथ-साथ कई अन्य अहम बिंदुओं पर भी पूछताछ कर रही है.जिसका खुलासा भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए दी है.


पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि उदवंतनगर थाना प्रभारी शशि भूषण प्रसाद दल बल के साथ बेलाउर गांव में एक वांछित बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए गए हुए थे.जब पुलिस टीम छापेमारी कर वापस थाना लौट रही थी. इसी बीच बेलाउर गांव के पास एक व्यक्ति जिसके कंधे पर बड़ा सा बैग था वो पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसको देख पुलिस को उसपर शक हुआ और पुलिस टीम ने तुरंत भाग रहे व्यक्ति को धर दबोचा.


पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि उक्त व्यक्ति हीरोइन तस्कर है और वह उदवंतनगर के बेलाउर गांव निवासी राम अवधेश चौधरी के पुत्र शिवकुमार गोगा चौधरी है. जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके बैग से 11 पुड़िया हीरोइन 3 लाख 86 हजार 536 रुपया नगद,3 मोबाइल फोन,48 ग्राम अल्मुनियम क्वायल,230 ग्राम रबड़ और 100 पीस पेपर कटिंग बरामद किया.पुलिस पुलिस पकड़े गए हीरोइन तस्कर से उसके पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है की आखिरकार हीरोइन की खेप को कहां से लाया जा रहा था और उसे कहां डिलीवरी करने के लिए पकड़ा गया शख्स जा रहा था. 


जबकि पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी चांदी थाना इलाके से मिली है.जहां पिछले 11 मई को विशुनपुर गांव निवासी बालू मजदूर इंद्रजीत की उसके साथ काम करने वाले कुछ लोगों के द्वारा कहासुनी में मारपीट हुई जिसमें लोहे के बेलचे से इंद्रजीत से वार कर हत्या की गई थी.इस मामले में पुलिस टीम ने अनुसंधान करते हुए हत्याकांड में शामिल फरार अभियुक्त जो पवना थाना क्षेत्र के रूदलपुर गांव निवासी सूरज यादव उर्फ मनु यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है.फिलहाल पुलिस दोनों ही मामलों में पकड़े गए गए बदमाशों से पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता