ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

कंटेनर और स्कॉर्पियो में बने तहखाने से 2 करोड़ का गांजा बरामद, 4 तस्कर भी गिरफ्तार, नेपाल से गोपालगंज जाने के दौरान सीतामढ़ी में कार्रवाई

SITAMARHI: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है लेकिन नशा करने वाले लोग नशा कर ही रहे हैं। कोई चोरी छिपे ज्यादा पैसे खर्च कर शराब पी रहा है तो कोई गांजा, स्मैक, हेरोइन ज

कंटेनर और स्कॉर्पियो में बने तहखाने से 2 करोड़ का गांजा बरामद, 4 तस्कर भी गिरफ्तार, नेपाल से गोपालगंज जाने के दौरान सीतामढ़ी में कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है लेकिन नशा करने वाले लोग नशा कर ही रहे हैं। कोई चोरी छिपे ज्यादा पैसे खर्च कर शराब पी रहा है तो कोई गांजा, स्मैक, हेरोइन जैसे नशे को कर रहा है। गांजा का डिमांड प्रदेश में बढ़ गया है। यही कारण है कि करोड़ों का गांजा नेपाल से बिहार में लाया जा रहा है। सीतामढ़ी पुलिस ने खुद इस मामले का खुलासा किया है। 


सीतामढ़ी पुलिस ने गांजा की बड़ी खेप बरामद किया है। 363 किलो गांजा के साथ 4 तस्करों को भी पकड़ा है। बरामद गांजे की कीमत 2 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। गांजे की इस बड़ी खेप को देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। कंटेनर में बनाये तहखाने में छिपाकर और एक स्कॉर्पियों में गांजा छिपाकर नेपाल से गोपालगंज ले जाया जा रहा था। तभी इसकी सूचना डीआईयू टीम को मिली थी। 


डीआईयू और बथनाहा थाना पुलिस ने टीम का गठन कर बथनाहा थाना क्षेत्र के दोस्तपुर स्थित एनएच-77 पर घेराबंदी कर स्कॉर्पियों और कंटेनर को रुकवाया और उसमें बैठे 4 गांजा तस्करों को दबोचा। जब टीम ने कंटेनर और स्कॉर्पियों की तलाशी ली तब कंटेनर से 334 किलो और स्कॉर्पियो से 29 किलो गांजा बरामद हुआ। 


गांजे की कीमत दो करोड़ रूपये आंकी जा रही है जिसे नेपाल के जनकपुर से गोपालगंज ले जाया जा रहा था कि तभी रास्ते में पड़ने वाला जिला सीतामढ़ी में इसे पकड़ा गया। पकड़े गये चारों गांजा तस्कर की पहचान निजामुद्दीन, चिंटू, भागीरथ और लालबाबू मांझी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें