ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

18 साल की लड़की से 40 साल के शख्स की सेट हुई शादी, मना करने पर घरवालों ने लड़की को पीटकर वीडियो बनाया

DESK : एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसने समाज को एक बार फिर से कठघरे में ला खड़ा किया है. दरअसल 18 साल की एक लड़की की शादी जबरदस्ती 40 साल के एक शख्स के साथ कराने की घटना स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसने समाज को एक बार फिर से कठघरे में ला खड़ा किया है. दरअसल 18 साल की एक लड़की की शादी जबरदस्ती 40 साल के एक शख्स के साथ कराने की घटना सामने आई है. लड़की ने जब ऐसा करने से इनकार किया तो परिजनों ने लड़की की बेरहमी से पिटाई कर दी. पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 


घटना उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की है. जहां बिसरख थाना इलाके में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक लड़की के हाथ-पैर बांधकर उसे पीटा जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक लड़की की उम्र 18 साल बताई जा रही है. जिसकी शादी जबरदस्ती 40 साल के एक शख्स के साथ सेट की गई थी. लेकिन लड़की ने शादी रचाने से साफ़ इनकार कर दिया. 


लड़की इस बेमेल जोड़ी के ल‍िए राजी नहीं थी. वह शादी का विरोध कर रही रही. तब लड़की के घर वालों ने उसके हाथ बांधे और प‍िटाई शुरू कर दी. इस सनसनीखेज मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. घटना सामने आने के बा स्थानीय पुलिस ने भी अपने स्तर से खोजबीन शुरू की. पुलिस को पता चला कि 18 साल की लड़की के घरवाले 40 साल के अधेड़ व्यक्ति से जबरन शादी कराना चाहते हैं. फ़िलहाल पुलिस लड़की को परिजनों के कब्जे से आजाद कराकर मामले की छानबीन कर रही है.