ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

13 साल छोटे प्रेमी के साथ भागी थी करोड़पति की बीवी, 47 लाख कैश और कीमती गहने ले गयी थी साथ, पैसे खत्म होने पर लौटी घर

DESK : प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक ऐसा मामला बीते दिनों सामने आया था, जो काफी हैरान करने वाला था। दरअसल एक दौलतमंद परिवार से आने वाले करोड़पति आदमी की बीवी ऑटो रिक्शावाले के साथ फर

13 साल छोटे प्रेमी के साथ भागी थी करोड़पति की बीवी, 47 लाख कैश और कीमती गहने ले गयी थी साथ, पैसे खत्म होने पर लौटी घर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK : प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक ऐसा मामला बीते दिनों सामने आया था, जो काफी हैरान करने वाला था। दरअसल एक दौलतमंद परिवार से आने वाले करोड़पति आदमी की बीवी ऑटो रिक्शावाले के साथ फरार हो गई थी। वह महिला से 13 साल छोटा था। जिसके प्यार में वह पागल थी। दोनों एक दूसरे से इतना प्यार करते थे कि महिला अपने रईस पति को छोड़कर ऑटो रिक्शेवाले के साथ भाग गई थी। 47 लाख रुपये कैश और कीमती गहने लेकर वह अपने प्रेमी के साथ भाग गयी थी। करीब एक महीने पहले दोनों खंडाला सहित कई जगहों पर घुमे लेकिन जब पैसे खत्म होने लगे तब महिला अपने घर लौट आई। मामला मध्यप्रदेश के इंदौर का है जहां खजराना थाना क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला सोमवार की रात घर आ गयी है। महिला ने खजराना थाने में अपना बयान दर्ज कराया है। 


पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। वही महिला का पति भी उसे अब अपने साथ रखना चाहता है। 47 लाख में से 34 लाख रुपये पुलिस ने बरामद कर लिया है। लेकिन महिला का प्रेमी ऑटो ड्राइवर अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। महिला अपने साथ जो गहने लेकर गयी थी उसे भी वह अपने साथ लेकर आई है।


 खजराना थाना पुलिस ने महिला से पूछताछ की जिसमें उसने बताया कि वह घर से कैश लेकर निकली थी उसने एक टैक्सी को किराए पर लिया और प्रेमी के साथ भाग गयी। पहले वह पीथमपुर गई उसके बाद जावरा, शिर्डी, लोनवाला, नासिक, बड़ोदरा, खंडाला और सूरत सहित कई जगहों का दोनों ने भ्रमण किया। जब उसके पैसे कम पड़ने लगे तब वह करीब एक महीने बाद इंदौर लौट आई है। 


महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने से 13 साल छोटे प्रेमी जो पेशे से ऑटो ड्राइवर था उसके बाद भाग गयी थी। उसका पति उसे काफी परेशान करता था इसलिए उसने यह कदम उठाया। अब वह पति के साथ रहना चाहती है। अब पति भी उसे अपने साथ रखना चाहता है। वही खजराना थाने के सीएसपी जयंत राठौड़ ने बताया कि 13 अक्टूबर को प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी 13 साल छोटे ऑटो ड्राइवर के साथ 47 लाख रुपये लेकर घर से भाग गयी थी। 


ऑटो ड्राइवर ने 34 लाख रुपये अपने दो साथियों को दिया था। जांच के दौरान पुलिस ने ऑटो ड्राइवर के दोस्त को रितेश ठाकुर और फुरकान को धड़ दबोचा था जिसके पास से 34 लाख रुपये पुलिस ने बरामद किया है। ऑटो ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।