ब्रेकिंग
मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'

12 घंटे के अंदर अगवा छात्र बरामद, 4 अपहर्ता भी गिरफ्तार

MADHEPURA: मधेपुरा से अगवा 15 साल के छात्र को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। वही चार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा

12 घंटे के अंदर अगवा छात्र बरामद, 4 अपहर्ता भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा से अगवा 15 साल के छात्र को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। वही चार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है ये लोग कई बार जेल जा चुके हैं। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। 


दरअसल 19 जनवरी को मधेपुरा के मुरलीगंज में ट्यूशन पढ़ने जा रहे रतनपट्टी गांव निवासी 15 वर्षीय छात्र का अपहरण कर लिया गया था। लग्जरी कार से आए बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। जांच में जुटी पुलिस टीम ने घटना के 12 घंटे के भीतर छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। वही चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। 


मधेपुरा पुलिस ने इसका खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि छात्र को अगवा करने के बाद अपराधियों के द्वारा परिजनों के मोबाइल पर फोन करके 50 लाख की फिरौती मांगी जा रही थी। इस बात की सूचना परिजनों ने लोकल पुलिस को दी थी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने अगवा छात्र की सकुशल बरामदगी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी। एसपी राजेश कुमार के निर्देश और एएसपी प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। 


इस टीम में कई थानाध्यक्ष और पुलिस बल शामिल थे जो लगातार अपराधियों पर दबिश बना रहे थे। पुलिस की दबिश के बाद अपराधियों ने अगवा छात्र को देर रात भर्राही थाना क्षेत्र के बुधमा नहर के समीप एनएच 107 मुख्य मार्ग पर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गये। वहीं मधेपुरा पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से अपहरण कांड में शामिल चार अपराधियों को सदर थाना क्षेत्र के आजाद टोला से गिरफ्तार किया गया है। 


वहीं इस मामले को लेकर मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि इस कांड को अंजाम देने के लिए पिछले 20 दिनों से अपराधी प्लान बना रहे थे। इस कांड में कई और लोग शामिल हैं, जिन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी पहले से भी कई कांड में शामिल हैं और कई बार जेल भी जा चुके हैं। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।