ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

11 साल की बच्ची के साथ एक युवक ने किया दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर घर से ले गयी थी चचेरी बहन

ARARIA: बिहार के अररिया जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घर से दवा लाने के बहाने चचेरी बहन बहला-फुसलाकर पीड़िता को अपने साथ ले गयी और उसे एक युवक के हवाले

11 साल की बच्ची के साथ एक युवक ने किया दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर घर से ले गयी थी चचेरी बहन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARARIA: बिहार के अररिया जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घर से दवा लाने के बहाने चचेरी बहन बहला-फुसलाकर पीड़िता को अपने साथ ले गयी और उसे एक युवक के हवाले कर दिया। युवक ने 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 


घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची नगर थाना पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। आरोपी युवक की पहचान कर ली गयी है। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुटी है। पीड़िता की चचेरी बहन को भी पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता के परिजन ने बताया कि चचेरी बहन उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर घर से दवाई लाने के लिए साथ ले गयी थी। जहां आरोपी युवक पहले से बैठा इंतजार कर रहा था। 


चचेरी बहन ने ही उसे युवक के हवाले कर दिया और वहां से फरार हो गयी। जिसके बाद युवक ने बच्ची के साथ गंदा काम किया। बदहवास हालत में जब बच्ची रोती हुई घर पहुंची तब परिजन परेशान हो गये। पीड़िता ने जो कुछ बताया उसे जानकर परिजनों के होश उड़ गये। आनन-फानन में पीड़ित बच्ची को अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज अब भी जारी है। 


बच्ची की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना अररिया के बैरगाछी ओपी क्षेत्र का है। अस्पताल पहुंची नगर थाना पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कराया। परिजनों ने आरोपी की पहचान साबिद के तौर पर की है जो वार्ड नंबर 11 का रहने वाला है। घटना को अंजाम देने के बाद से वह फरार है। सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि लड़की का बयान ले लिया गया है जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। युवक और पीड़िता की चचेरी बहन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं पीड़िता के परिजनों ने न्याय की मांग की है। 


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANTU BHAGAT

FirstBihar संवाददाता