ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

Bihar News: 10वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, बच्चों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी

बिहार के आरा में बच्चों के विवाद को सुलझाने गए 16 साल के नाबालिग लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में अपराधियों को हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे है। बेखौफ अपराधी किसी भी वारदात को अंजाम देने में थोड़ा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर के आरा से सामने आया है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के धोबड़ी गांव में बदमाशों ने एक 10वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी।


मृतक छात्र की पहचान धोबड़ी गांव निवासी संतोष कुमार सिंह के 16 वर्षीय बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल अपने पड़ोसी के बच्चों के झगड़े में बीच बचाव करने गया था। इस दौरान उसके सिर पर लाठी से वार किया गया। गंभीर रूप से घायल राहुल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक के पिता ने अपने पड़ोसी के बेटे कल्लू और सुनील पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने राहुल के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।