ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Purnea: विद्या विहार ने VVCP Quest छात्रवृत्ति परीक्षा के विजेताओं को किया सम्मानित, करियर काउंसलर ने छात्रों का किया मार्गदर्शन

Purnea: विद्या विहार करियर प्लस (VVCP) द्वारा आयोजित VVCP Quest छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह का

vidya vihar career plus honored the students
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Purnea: विद्या विहार करियर प्लस (VVCP) द्वारा आयोजित VVCP Quest छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्या विहार इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VVIT) के कॉन्फ्रेंस हॉल में संपन्न हुआ।


इस परीक्षा का आयोजन 23 मार्च 2025 को पूर्णिया केंद्र में किया गया था, जिसमें कक्षा 10 से 11 में जाने वाले छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में विकास कुमार, जो भारत के शीर्ष 10 करियर काउंसलर में से एक हैं, ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन रमन सर ने किया, जबकि करियर प्लस के निदेशक प्रशांत शंकर एवं विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल (VVRS) के सचिव राजेश सर की गरिमामयी उपस्थिति भी इस कार्यक्रम में रही।


इस सम्मान समारोह के दौरान, मुख्य अतिथि विकास कुमार ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें उचित करियर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि सही दिशा में मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है।


करियर प्लस के निदेशक प्रशांत शंकर ने संस्थान की विभिन्न योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य मेधावी छात्रों की पहचान करना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।


समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने सफल छात्रों को बधाई दी और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। छात्रों एवं अभिभावकों ने इस आयोजन की सराहना की और संस्थान के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।विद्या विहार करियर प्लस आगे भी इस तरह के आयोजनों के माध्यम से छात्रों के करियर निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।

टैग्स