Train News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय, बुकिंग शुरू; यहां देखें पूरी जानकारी कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 08 Apr 2025 06:05:20 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google
UP Home Guard Vacancy 2025: बिहार में हाल ही में होमगार्ड के 19,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद, अब उत्तर प्रदेश सरकार भी इसी राह पर आगे बढ़ रही है। यूपी में होमगार्ड के कुल 44,000 पदों पर भर्ती की तैयारी जोरों पर है और जल्द ही इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
होमगार्ड भर्ती 2025: यूपी में वैकेंसी का पूरा प्लान
उत्तर प्रदेश सरकार ने होमगार्ड की भर्ती के लिए नियमावली तैयार कर ली है जिसे अब कैबिनेट में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही इन पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। पहले चरण में 22,000 पदों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि कुल भर्तियों की संख्या 44,000 होगी। कैबिनेट की स्वीकृति मिलते ही लिखित परीक्षा और अन्य चयन प्रक्रियाएं शुरू हो जाएंगी।
योग्यता और आयु सीमा: कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाईस्कूल) पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच रखी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया: ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी जो कि बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) ली जाएगी। अंत में मेडिकल परीक्षण के आधार पर ही फाइनल चयन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस में भी आ रही हैं भर्तियां
आपको बता दे कि सिर्फ होमगार्ड ही नहीं, यूपी पुलिस विभाग में भी जल्द ही बंपर भर्तियों की उम्मीद है। इसमें: कारागार विभाग में 28,138 पद, सब इंस्पेक्टर के 4,543 पद, कांस्टेबल के 19,200 पद, जेल वार्डर के 2,933 पद भी शामिल है |
भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी सेवा में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 आपके लिए एक बड़ा अवसर हो सकता है। नोटिफिकेशन का इंतजार करें और तैयारी में जुट जाएं!