ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

seema singh : बिहार की बहू ने मुंबई में खरीदा 185 करोड़ का आलीशान घर, शाहरुख से बस 15 करोड़ पीछे

seema singh : सीमा सिंह ने मुंबई के वर्ली इलाके में एक पेंटहाउस खरीदा, जिसकी कीमत 185 करोड़ रुपये है. सीमा सिंह का ये घर शाहरुख खान के घर मन्नत की कीमत से बस 15 करोड़ रुपये कम है.

seema singh
कौन हैं सीमा सिंह
© Instagram
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

seema singh : सीमा सिंह ने मुंबई के वर्ली इलाके में एक पेंटहाउस खरीदा, जिसकी कीमत 185 करोड़ रुपये है। सीमा सिंह का ये घर शाहरुख खान के घर मन्नत की कीमत से बस 15 करोड़ रुपये कम है। हम जिस महिला की बात कर रहे हैं, उनका नाम है सीमा सिंह। हाल ही में सीमा सिंह ने मुंबई के वर्ली इलाके में एक शानदार पेंटहाउस खरीदा, जिसकी कीमत 185 करोड़ रुपये है। 


सोशल मीडिया पर आजकल बिहार की एक बहू ट्रेंडिंग चल रही हैं। बिहार की बहू सीमा सिंह जिस वजह से ट्रेंड में हैं वो भी बेहद खास है। उन्होंने मुंबई के वर्ली में लोढ़ा सी फेस पर 185 करोड़ रुपए का एक आलीशान सी-व्यू अपार्टमेंट खरीदा है, जो इस साल मुंबई के दूसरे सबसे बड़े लग्जरी अपार्टमेंट के रूप में दर्ज हुआ है। 


सीमा सिंह ने यह अपार्टमेंट प्रोजेक्ट डेवलपर मैक्रोटेक डेवलपर्स से खरीदा है, जिसमें उन्हें 9 कार पार्किंग स्लॉट भी मिलेंगे। वहीं इस डील पर सीमा सिंह ने 9.25 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान भी किया है।आपको बता दें कि सीमा सिंह ने जो अपार्टमेंट खरीदा है, उसकी कीमत शाहरुख खान के 200 करोड़ी 'मन्नत' से बस 15 करोड़ कम है। सीमा सिंह बिहार के जहानाबाद के रहने वाले संप्रदा सिंह और वासुदेव नारायण सिंह की बहू हैं।  ये दोनों अल्केम लैबोरेट्रीज नाम की एक कंपनी के प्रमोटर हैं। फिलहाल सीमा सिंह ही इस कंपनी की देखरेख कर रही हैं। अ


ल्केम लैबोरेट्रीज एक पब्लिक लिस्टेड कंपनी है, यानी यह भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट है और लोग इस कंपनी के शेयर आसानी से खरीद सकते हैं। सीमा सिंह बिजनेस वर्ल्ड के साथ फैशन के मामले में भी तगड़ी पकड़ रखती हैं। उन्हें ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट्स पहनना बेहद पसंद है। सीमा सिंह अपने फैशन सेंस के लिए भी बेहद चर्चा में रहती हैं।