ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Sarkari Naukri: बिहार में 10वीं पास युवाओं को मिल रहा सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, आवेदन शुरू..

Sarkari Naukri: बिहार के 10वीं पास बेरोजगार युवाओं को मिल रहा सरकारी नौकरी पाने का मौका। तनख्वाह 81,000 तक, समय रहते करें आवेदन..

Sarkari Naukri
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Sarkari Naukri: बिहार विधान परिषद ने विभिन्न प्रशासनिक पदों पर सीधी भर्ती की अधिसूचना जारी की है। कुल 64 रिक्तियां निकली हैं, जिनमें पर्सनल असिस्टेंट 7, स्टेनोग्राफर 12, डेटा एंट्री ऑपरेटर 35 तथा लोअर डिवीजन क्लर्क के 10 पद शामिल हैं। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे और अंतिम तिथि 19 दिसंबर 2025 है।


पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के पद लेवल-4/6 पर हैं, जिनका वेतनमान 25,500 से 81,100 रुपये तक है। डेटा एंट्री ऑपरेटर भी इसी वेतनमान में हैं। जबकि लोअर डिवीजन क्लर्क का वेतनमान 19,900 से 63,200 रुपये तक रहेगा। पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य है। इसके साथ हिंदी स्टेनोग्राफी तथा टाइपिंग की निर्धारित गति चाहिए। जबकि डेटा एंट्री ऑपरेटर और लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए 12वीं पास होना काफी है, साथ ही टाइपिंग गति और कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट भी जरूरी है। सभी पदों पर AICTE, DOEACC या NIELIT से मान्य कंप्यूटर सर्टिफिकेट या O-लेवल कोर्स मान्य होगा।


न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 37 वर्ष है। महिलाओं और आरक्षित वर्गों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क केवल 100 रुपये निर्धारित किया गया है, यह ऑनलाइन जमा करना होगा।


आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in पर जाएं। रिक्रूटमेंट सेक्शन में अधिसूचना डाउनलोड कर पूरी जानकारी पढ़ लें। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट कर दें। आवेदन की हार्ड कॉपी भेजने की जरूरत नहीं है।