ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार के एक यूनिवर्सिटी का गजब कारनामा, 500 की परीक्षा में दिया 955 अंक

PATNA: बिहार के एक विश्वविद्यालय का अनोखा कारनामा सामने आया है। जिसे देखकर लोग हैरान हैं। दरअसल यूनिवर्सिटी ने एक छात्र को 500 अंकों की परीक्षा में 955 अंक दे दिया गया है। अंक प्रत

बिहार के एक यूनिवर्सिटी का गजब कारनामा, 500 की परीक्षा में दिया 955 अंक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के एक विश्वविद्यालय का अनोखा कारनामा सामने आया है। जिसे देखकर लोग हैरान हैं। दरअसल यूनिवर्सिटी ने एक छात्र को 500 अंकों की परीक्षा में 955 अंक दे दिया गया है। अंक प्रत्र को देखकर छात्र भी दंग रह गया। उसके चेहरे पर पास होने की खुशी भी गायब थी। मार्क्स शीट को देखते ही वो उदास हो गया। उसे समझ में ही नहीं आ रहा था कि परिवार और दोस्त पूछेंगे की रिजल्ट क्या हुआ? तो उनकों क्या जवाब देंगे? 


यह सोचकर वो परेशान रहने लगा। जब उसका रिजल्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब लोगों को इसकी जानकारी हुई। छात्र के परिजनों और दोस्तों को सोशल मीडिया से ही इस बात का पता चला वो भी हैरान रह गये। वो छपरा के जय प्रकाश नारायण विश्वविद्यालय की लापरवाही बता रहे हैं।


वही बिहार के शिक्षक संघ ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि छपरा यूनिवर्सिटी का हाल देखिये..बीकॉम पार्ट-2 की परीक्षा में टोटल 500 में 955 मार्क्स छात्र को दिया गया। जिसे देखकर शिक्षक ही हैरान रह गये। वही सोशल मीडिया पर लोगों का कमेंट्स भी खूब आ रहा है। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई लिखता है कि बिहार में बहार है...तो कोई लिखता है कि ये तो गजब हो गया..यूनिवर्सिटी वालों ने तो चमत्कार कर दिया। 


बता दें कि छपरा के जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने शिफाली शेखर के नाम से यह अंक पत्र जारी किया। जो डॉ. पीएन सिंह डिग्री कॉलेज का स्टूडेंट है। बैचलर ऑफ कॉमर्स में एकाउंटिंग एन्ड फाइनेंस ऑनर्स से पार्ट यू का एग्जाम दिया था। इसी एग्जाम का यह रिजल्ट है। जिसका रॉल नंबर 212507059 और रजिस्ट्रेशन नंबर JPU/2020-2021/APNSDC/UG/00915 है।  



टैग्स