ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

बिहार के 10 हज़ार लोगों को रोज़गार देगी IRCTC, जल्द शुरू होगी तैयारी

SAMASTIPUR: बिहार में जब महागठबंधन की सरकार बनी थी, तभी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 10 लाख रोज़गार की बात की थी। अब ये वादा धीरे-धीरे पूरा होते दिख रहा है। रेलवे की संस्था आई

बिहार के 10 हज़ार लोगों को रोज़गार देगी IRCTC, जल्द शुरू होगी तैयारी
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में जब महागठबंधन की सरकार बनी थी, तभी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 10 लाख रोज़गार की बात की थी। अब ये वादा धीरे-धीरे पूरा होते दिख रहा है। रेलवे की संस्था आईआरसीटीसी ने बिहार में 10 हजार लोगों को रोजगार देने का प्लान बना रही है। इसकी जानकारी खुद आईआरसीटीसी के उप महाप्रबंधक जफर आजम ने दी है। 




आईआरसीटीसी के उप महाप्रबंधक जफर आजम ने रविवार को समस्तीपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि पर्यटन के क्षेत्र में बिहार लगातार विकास कर रहा है। इसमें रेलवे भी बिहार सरकार के सहयोग से एक नई पहल करने जा रही है, जिसमे यहां के दस हजार लोगों को रोजगार मिल पाएगा। जफर आजम ने यह भी बताया कि फिलहाल पूरी दुनिया मे सबसे ज्यादा फॉरेन करेंसी से इनकम और रोजगार टूरिज्म सेक्टर में ही है। इसलिए आईआरसीटीसी बिहार के सीएम ,डिप्टी सीएम और पर्यटन मंत्री से मुलाकात कर नई योजना को लागू करने का काम करेगी।




जफर आजम ने कहा कि बिहार खासकर मिथिलांचल के इलाके को फोकस कर हम यहां के लोगों को विदेश यात्रा कराने के लिए सस्ते दाम पर इंटरनेशनल पैकेज की योजना पर भी काम कर रहे है। गौरतलब है कि आईआरसीटीसी आगामी 10 अक्टूबर से दरभंगा से नासिक तक के लिए दस दिनों की स्वदेश दर्शन यात्रा ट्रेन चलाने जा रही है, इसमें यात्रियों को उज्जैन, द्वारका, सोमनाथ, शिरडी और नासिक में ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराएगी।  


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता