ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला

साधारण परिवार के अभिषेक ने रचा इतिहास, मैट्रिक परीक्षा में बिहार में लाया पांचवा स्थान

ARRAH: प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती है। प्रतिभा कब क्षितिज पर पहुंचकर अपना परचम लहरा दे यह उसकी सफलता के बाद ही पता चलता है। अपनी लग्न और मेहनत से कुछ ऐसा ही कर दिखा

साधारण परिवार के अभिषेक ने रचा इतिहास, मैट्रिक परीक्षा में बिहार में लाया पांचवा स्थान
Santosh Singh
3 मिनट

ARRAH:  प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती है। प्रतिभा कब क्षितिज पर पहुंचकर अपना परचम लहरा दे यह उसकी सफलता के बाद ही  पता चलता है। अपनी लग्न और मेहनत से कुछ ऐसा ही कर दिखाया है आरा के अभिषेक कुमार ने...साधारण परिवार में जन्मे अभिषेक ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में पूरे बिहार में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। आरा के कैथोलिक हाई स्कूल के छात्र अभिषेक ने 500 अंकों की परीक्षा में 480 अंक लाकर पूरे बिहार में पांचवा स्थान हासिल कर भोजपुर जिले का नाम रोशन किया है। 


इसी मेहनत के बदौलत अभिषेक आईएएस बना चाहता है जो उसका एकमात्र सपना है। उनके माता पिता का भी यही सपना है जिसे वह साकार करने की कोशिश करेगा। तीन भाई बहनों में अभिषेक सबसे छोटा है जिसने इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी थी। अभिषेक की दोनों बहने भी चाहती थी उसका भाई मैट्रिक की परीक्षा अच्छे नंबरों से पास करें और हुआ भी यही। अपने भाई को बिहार में टॉपर बनता देख बहने भी काफी खुश है। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। वे अपने भाई पर गर्व महसूस कर रही हैं।



अभिषेक की कामयाबी से माता-पिता सहित घर के सभी सदस्य काफी खुश है। आस- पड़ोस और गांव के लोगों को भी जब इसकी सूचना मिली उनका सीना भी गर्व से चौड़ा हो गया। सभी अभिषेक की इस कामयाबी से काफी खुश नजर दिखे। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक के पिता आरा व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता हैं जबकि मां कुशल गृहिणी हैं। लॉकडाउन में स्कूल के बंद हो जाने के बाद भी अभिषेक ने पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी और रोजाना 8 घंटे पढ़ाई कर मैट्रिक की परीक्षा में पूरे बिहार में पांचवा स्थान हासिल कर यह साबित कर दिया कि यदि मेहनत से कोई भी काम किया जाए तो सफलता जरूर मिलेगी। 




रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता