ब्रेकिंग
दोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर दोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर

RRB टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा 2024: 6 जनवरी को जारी होगा आंसर की, आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा टेक्नीशियन थर्ड ग्रेड भर्ती परीक्षा 2024 के लिए प्रोविजनल आंसर की 6 जनवरी 2025 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB
RRB
© RRB
User1
2 मिनट

RRB: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा टेक्नीशियन थर्ड ग्रेड भर्ती परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की 6 जनवरी 2025 को जारी की जाएगी। यह आंसर की आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जहां परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जानकारी देनी होगी।


आपत्ति दर्ज करने के लिए शुल्क और प्रक्रिया

अगर किसी अभ्यर्थी को उत्तरकुंजी पर कोई आपत्ति है तो वह 11 जनवरी, 2025 तक इसे दर्ज कर सकता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवार को 50 रुपये का शुल्क और बैंक सर्विस चार्ज का भुगतान करना होगा। अगर आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा।


डाउनलोड की प्रक्रिया


आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की आंसर की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाना होगा और "CEN 02/2024 - तकनीशियन उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र" लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर, लॉगिन पेज पर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज कर उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 9144 तकनीशियन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें से 1092 पद सिग्नल ग्रेड I के लिए और 8052 पद ग्रेड III के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

संबंधित खबरें