ब्रेकिंग
NEET परीक्षा के कारण बदली गई बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा की तारीख, अब इस दिन होगा एग्जामबीजेपी मिलन समारोह में पार्टी का नाम भूल गए संजय सरावगी और रितु जायसवाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल उमेश कुशवाहा के घर पहुंचे नीतीश कुमार, तारीफ के साथ-साथ मजाकिया अंदाज में लगाई फटकार, कहा..बहुत आगे बढ़ियेगा, ए हाथ जोड़कर खड़ा हो. इधर-उधर मत करिये CM का बड़ा ऐलान: बंगाल में मात्र 5 रुपये में मछली-भात, 400 काउंटरों पर खिलाएगी शुभेंदु सरकारBihar News: बिहार के सरकारी अफसरों की विदेश यात्रा पर लगी रोक, मुख्य सचिव ने जारी किया पत्र, वजह क्या है....NEET परीक्षा के कारण बदली गई बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा की तारीख, अब इस दिन होगा एग्जामबीजेपी मिलन समारोह में पार्टी का नाम भूल गए संजय सरावगी और रितु जायसवाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल उमेश कुशवाहा के घर पहुंचे नीतीश कुमार, तारीफ के साथ-साथ मजाकिया अंदाज में लगाई फटकार, कहा..बहुत आगे बढ़ियेगा, ए हाथ जोड़कर खड़ा हो. इधर-उधर मत करिये CM का बड़ा ऐलान: बंगाल में मात्र 5 रुपये में मछली-भात, 400 काउंटरों पर खिलाएगी शुभेंदु सरकारBihar News: बिहार के सरकारी अफसरों की विदेश यात्रा पर लगी रोक, मुख्य सचिव ने जारी किया पत्र, वजह क्या है....

RRB मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती 2025, आज से आवेदन शुरू

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत 1036 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती शिक्षण, विधिक, अनुवाद, तकनीकी, और प्रशासनिक क्षेत्रों में पदों के लिए है।

RRB
RRB
© RRB
User1
2 मिनट

RRB: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत विभिन्न पदों पर 1036 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती विभिन्न शिक्षण, विधिक, अनुवाद, और तकनीकी पदों के लिए है, जो रेलवे में करियर बनाने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर प्रदान करती है।


पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का शैक्षणिक योग्यता पदानुसार 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक होना आवश्यक है। शिक्षण पदों के लिए बीएड/ डीएलएड/ टीईटी अनिवार्य है। विस्तृत पात्रता के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन करें।


आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 33 से 48 वर्ष (पदों के अनुसार)

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आयु की गणना: 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।


पदों का विवरण

पद का नाम    रिक्तियां

स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT शिक्षक)    187 पद

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT शिक्षक)    338 पद

जूनियर अनुवादक हिंदी    130 पद

प्राथमिक रेलवे शिक्षक    188 पद

मुख्य विधि सहायक    54 पद

सरकारी वकील    20 पद


अन्य पद    शेष रिक्तियां

आवेदन शुल्क

जनरल/ओबीसी/EWS: ₹500

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला/एक्स-सर्विसमैन: ₹250


कैसे करें आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट www.rrb.gov.in पर जाएं।

करियर सेक्शन में भर्ती से संबंधित "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।

पंजीकरण करें और आवश्यक जानकारी भरें।

दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।


महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू: 7 जनवरी 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 6 फरवरी 2025


उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।