ब्रेकिंग
युवाओं के लिए अच्छी खबर: बिहार के इन 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में जल्द शुरू होगी AI की पढ़ाई, AICTE ने दी मंजूरीकंबोडिया मानव तस्करी और साइबर गुलामी केस में NIA का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 5 के खिलाफ पटना की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीटकौन हैं IAS अधिकारी पद्मा जायसवाल? 23 साल की नौकरी के बाद जिन्हें केंद्र सरकार ने किया बर्खास्तसपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजाBihar News: सम्राट चौधरी का ‘विजन बिहार, तीन भरोसेमंद मंत्रियों को अति महत्वपूर्ण जिलों का बनाया प्रभारी, दांव लगाने के पीछे की क्या है वजह ? युवाओं के लिए अच्छी खबर: बिहार के इन 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में जल्द शुरू होगी AI की पढ़ाई, AICTE ने दी मंजूरीकंबोडिया मानव तस्करी और साइबर गुलामी केस में NIA का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 5 के खिलाफ पटना की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीटकौन हैं IAS अधिकारी पद्मा जायसवाल? 23 साल की नौकरी के बाद जिन्हें केंद्र सरकार ने किया बर्खास्तसपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजाBihar News: सम्राट चौधरी का ‘विजन बिहार, तीन भरोसेमंद मंत्रियों को अति महत्वपूर्ण जिलों का बनाया प्रभारी, दांव लगाने के पीछे की क्या है वजह ?

Punjab PCS Recruitment 2025: पंजाब PCS के लिए करें अप्लाई, जानें एलिजिबिलिटी और आवेदन प्रक्रिया

अगर आप पंजाब में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) द्वारा आयोजित पंजाब सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (PSCSCCE) 2025 का मौका आपके लिए है।

Punjab PCS Recruitment 2025
Punjab PCS Recruitment 2025
© Punjab PCS Recruitment 2025
User1
3 मिनट

Punjab PCS Recruitment 2025: अगर आप पंजाब में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने पंजाब सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (PSCSCCE) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार PPSC की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 322 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।


आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन की आखिरी तारीख: 31 जनवरी 2025 तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।


कौन से पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में 322 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। प्रमुख पदों में शामिल हैं:

पंजाब सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा): 46 पद

पुलिस उपाधीक्षक (DSP): 17 पद

तहसीलदार: 27 पद

आबकारी एवं कराधान अधिकारी (ETO): 121 पद

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी: 13 पद

ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी: 49 पद


कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, मुख्य परीक्षा के लिए डिग्री का प्रमाण पत्र आवश्यक होगा।


आयु सीमा:

1 जनवरी 2025 को उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 साल और अधिकतम 37 साल होनी चाहिए।


आवेदन शुल्क

SC/ST (पंजाब): 750 रुपये

EWS/PWD/एक्स-सर्विसमेन (पंजाब): 500 रुपये

जनरल कैटेगरी: 1,500 रुपये


आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले ppsc.gov.in पर जाएं और होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और फिर लॉगिन करके आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

आवेदन फॉर्म भरें और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

सबमिट करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।


परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी

यह परीक्षा PPSC द्वारा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन करते समय सभी विवरण सही से भरें। किसी भी समस्या के मामले में PPSC से संपर्क किया जा सकता है।


पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए इन पदों के लिए आवेदन करने का यह बेहतरीन अवसर है। सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार तय तिथि तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं

संबंधित खबरें