ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

Bihar News: PPU ने जारी किया 2026 का एग्जाम शेड्यूल, जानिए.. कब होंगी यूजी-पीजी समेत अन्य परीक्षाएं

Bihar News: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने 2026 का विस्तृत परीक्षा कैलेंडर जारी किया है, जिसमें यूजी, पीजी, बीएड, एमएड, एलएलबी और वोकेशनल कोर्सों की परीक्षा और रिजल्ट की पूरी समय-रेखा शामिल है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU) ने वर्ष 2026 के लिए बड़ा शैक्षणिक अपडेट जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड, एमएड, एलएलबी, बीए-एलएलबी सहित सभी वोकेशनल कोर्सों की परीक्षा तिथियों के साथ–साथ संभावित परिणाम जारी होने की समय-सीमा भी घोषित की है। यह पहली बार है जब विवि ने इतने विस्तृत रूप में संपूर्ण परीक्षा कैलेंडर प्रकाशित किया है, जिससे लाखों विद्यार्थियों को अपनी तैयारी और वार्षिक अध्ययन योजना बनाने में बड़ी सहायता मिलेगी।


परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनोज कुमार ने यह कैलेंडर कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर जारी किया। कुलपति ने कहा कि छात्रहित सर्वोपरि है और समय पर परीक्षा एवं परिणाम सुनिश्चित करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। उनके अनुसार, कैलेंडर जारी होने से छात्रों को मानसिक स्पष्टता मिलेगी और वे अपनी पढ़ाई को व्यवस्थित ढंग से जारी रख सकेंगे।


विवि प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि परीक्षाएँ समाप्त होने के एक माह के भीतर परिणाम जारी कर दिए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा या रोजगार हेतु आवश्यक दस्तावेज समय पर मिल सकें। नीचे कोर्सवार पूरा परीक्षा शेड्यूल नई समय-रेखा के साथ दिया गया है, जो पूरे वर्ष की तैयारी में सहायक होगा।


Course-wise Schedule 2026

यूजी (रेगुलर, वोकेशनल व जनरल)

पार्ट-3 एवं पार्ट-2 (बैक/प्रमोटेड): मार्च 2026 – अप्रैल 2026


यूजी (रेगुलर)

6th, 4th, 2nd Semester (2023–27, 2024–28, 2025–29):

अप्रैल 2026 – मई 2026


पीजी (रेगुलर व वोकेशनल)

4th व 2nd Semester (2024–26, 2025–27):

मई 2026 – जून 2026


बीएड

पार्ट-1 व पार्ट-2 (2025–27, 2024–26):

जून 2026 – जुलाई 2026


एमएड

4th Semester (2024–26): जून 2026 – जुलाई 2026

1st Semester (2025–27): अप्रैल 2026 – मई 2026

2nd Semester (2025–27): सितंबर 2026 – अक्टूबर 2026

1st व 3rd Semester (2025–27, 2026–28): दिसंबर 2026 – जनवरी 2027


एलएलबी

पार्ट-1, पार्ट-2, पार्ट-3 (2025–28, 2024–27, 2023–26):

जुलाई 2026 – अगस्त 2026


बीए–एलएलबी

1st से 5th Year (2025–30, 2024–29, 2023–28, 2022–27, 2021–26):

जुलाई 2026 – अगस्त 2026


बीलिस व एमलिस

Final Year (2025–26):

जुलाई 2026 – अगस्त 2026


यूजी (रेगुलर)

5th व 7th Semester (2023–27, 2024–28):

नवंबर 2026 – दिसंबर 2026


1st व 3rd Semester (2025–29, 2026–30):

दिसंबर 2026 – जनवरी 2027


पीजी (रेगुलर व वोकेशनल)

3rd Semester (2025–27):

दिसंबर 2026 – जनवरी 2027 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें