ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला

पेट्रोल पंप कर्मी का बेटा बना इंटर टॉपर, माता-पिता बनाना चाहते हैं IAS

SUPAUL: इंसान में यदि कुछ करने का जज्बा हो तो तमाम परेशानियों के बावजूद भी वह अपना रास्ता खोज लेता है ऐसा ही कर दिखाया है सुपौल के त्रिवेणीगंज के रहने वाले कैलाश ने जिसने अपन

 पेट्रोल पंप कर्मी का बेटा बना इंटर टॉपर, माता-पिता बनाना चाहते हैं IAS
Santosh Singh
2 मिनट

SUPAUL:  इंसान में यदि कुछ करने का जज्बा हो तो तमाम परेशानियों के बावजूद भी वह अपना रास्ता खोज लेता है ऐसा ही कर दिखाया है सुपौल के त्रिवेणीगंज के रहने वाले कैलाश ने जिसने अपने सुपौल जिले का नाम रोशन करने का काम किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर आर्ट्स की परीक्षा में कैलाश टॉपर बना है। 


सुपौल के सिमरिया वार्ड संख्या 5 के रहने वाले उपेंद्र मंडल पेशे से पेट्रोल पंप कर्मी हैंं। उपेंद्र मंडल के बेटे कैलाश ने इंटर की परीक्षा में आर्ट्स संकाय में 463 अंक लाकर टॉपर बना। कैलाश सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई का छात्र है। कैलाश के इंटर टॉपर बनने पर उसके परिजन भी काफी खूश है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा सत्यदेव उच्च विद्यालय पिपरा से शुरू हुई। 2017 में जमुई के सिमुलतला विद्यालय में उसने नामांकन कराया। जिसके बाद आज इंटर टॉपर बनकर उसने पूरे जिले का नाम रोशन करने का काम किया है। 


कैलाश की इस कामयाबी से माता-पिता समेत घर के सभी लोग काफी खुश हैं। आस-पड़ोस के लोग भी कैलाश की इस सफलता से काफी खुश हैं।  कैलाश के माता-पिता का सपना है कि कैलाश आईएएस बने और इसी तरह जिले का नाम रोशन करें। अपने माता-पिता के सपने को पूरा करने के लिए रोशन ने बकायदा यूपीएससी की तैयारी भी शुरू कर दी है। कैलाश से जब बात की गयी तो उसने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। इंटर टॉपर कैलाश ने अन्य छात्रों को यह संदेश दिया कि एक दिन की मेहनत से कोई टॉपर नहीं बन सकता इसके लिए लगातार मेहनत करने की जरूरत होती है। तभी सफलता खूद आपके कदमों को चूमेंगी। कैलाश ने यह भी कहा कि इंटर की तरह पर यूपीएससी में भी टॉपर बनना चाहता है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता