ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

वर्दी की चाह रखने वालों के लिए सुनहरा अवसर, एक से दो महीनों में होगी 62 हजार पदों पर भर्ती

PATNA : वर्दी का शौक रखने वालों युवाओं के लिए बिहार सरकार सुनहरा अवसर प्रदान करने जा रही है। बिहार सरकार के तरफ से राज्य पुलिस में एक या दो हजार नहीं, बल्कि 62,000 पदों पर बहा

वर्दी की चाह रखने वालों के लिए सुनहरा अवसर, एक से दो महीनों में होगी 62 हजार पदों पर भर्ती
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : वर्दी का शौक रखने वालों युवाओं के लिए बिहार सरकार सुनहरा अवसर प्रदान करने जा रही है। बिहार सरकार के तरफ से राज्य पुलिस में एक या दो हजार नहीं, बल्कि 62,000 पदों पर बहाली की तैयारी अंतिम चरण में है।


दरअसल, राज्य सरकार के तरफ से अगले एक से दो माह के अंदर सिपाही के करीब 6500 रिक्त पदों से बहाली की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। वहीं, बाकी के 55 हजार से अधिक पदों पर यह चरणवार की जाएगी। जल्द ही नए पदों के सृजन का प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा जाएगा।


मालुम हो कि, कुछ दिन पहले ही सिपाही की बहाली को लेकर पुलिस मुख्यालय के तरफ से जिला और इकाइयों से सिपाही के रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। जिसके बाद अब यह आंकड़ा मुख्यालय को प्राप्त हो चुका है। बिहार पुलिस में वर्तमान में स्वीकृत सिपाहियों के पद में से करीब 6500 पद रिक्त हैं। इसके बाद अब पुलिस मुख्यालय रोस्टर क्लियरेंस में जुट गया है। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी महीने या अगले महीने तक हर हाल में सिपाही के इन पदों पर बहाली की अधियाचना केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) को भेज दी जाएगी।


गौरतलब हो कि, बिहार पुलिस में फिलहाल विभिन्न श्रेणी में 1.52 लाख के करीब स्वीकृत बल हैं। जल्द ही नए पदों का सृजन होगा। अधिकारियों के मुताबिक गृह विभाग में दारोगा, एएसआई, हवलदार, सिपाही व चालक सिपाही के करीब 74 हजार पदों के सृजन की कार्रवाई जारी है। इनमें 56 हजार के आसपास ऐसे पद होंगे, जिन्हें सीधी नियुक्ति से भरा जाएगा। पदों के सृजन का कार्य अंतिम चरण में है। कागजी कार्रवाई के बाद इसे कैबिनेट की मंजूरी को भेजा जाएगा।