ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तीसरी काउंसलिंग में चयनित 972 शिक्षकों को 15 अप्रैल तक मिल सकता है नियुक्ति पत्र

PATNA : बिहार में शिक्षक बहाली में अंतिम रूप से चयनित शिक्षकों अब जल्द ही नियुक्ति पत्र मिल जायेगा. दरअसल, छठे चरण के प्राथमिक शिक्षक नियोजन में छूटे अभ्यर्थियों के लिए हुई तृतीय (

तीसरी काउंसलिंग में चयनित 972 शिक्षकों को 15 अप्रैल तक मिल सकता है नियुक्ति पत्र
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में शिक्षक बहाली में अंतिम रूप से चयनित शिक्षकों अब जल्द ही नियुक्ति पत्र मिल जायेगा. दरअसल, छठे चरण के प्राथमिक शिक्षक नियोजन में छूटे अभ्यर्थियों के लिए हुई तृतीय (विशेष) चक्र की काउंसिलिंग में अंतिम रूप से चयनित 972 अभ्यर्थियों को 15 अप्रैल तक नियुक्ति पत्र बांटे जाने के आसार हैं. 


जानकारी के मुताबिक तृतीय चक्र में कुल 2188 पदों के लिए काउंसिलिंग हुई थी. इसमें चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 9 अप्रैल तक किए जाने के आदेश दिये गए हैं. सात मार्च को स्थानीय प्राधिकार चुनावों के मद्दनेजर आचार संहिता भी अप्रभावी हो जायेगी, इसलिए नियुक्ति पत्र 9 से 15 अप्रैल के बीच बांटने की योजना है.


बताते चलें कि प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने तृतीय चक्र की काउंसिलिंग 14, 15 और 16 मार्च को बुलाई थी. इससे पूर्व छठे चरण में प्राथमिक शिक्षक नियोजन के तहत करीब 41 हजार से अधिक नियोजन पत्र बांटे जा चुके हैं. आपको यह भी बता दें कि 90762 पदों के लिए हुई काउंसिलिंग में आधे से अधिक पद खाली रह गए हैं. 

टैग्स