ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

शिक्षक भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण, 2 दिसंबर को BPSC करेगा एडमिट कार्ड जारी

PATNA: BPSC बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के परीक्षा 7 दिसंबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 7,8,9,10, 14, 15 व 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक राज्य के विभिन्न जिलों में

शिक्षक भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण, 2 दिसंबर को BPSC करेगा एडमिट कार्ड जारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: BPSC बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के परीक्षा 7 दिसंबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 7,8,9,10, 14, 15 व 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक राज्य के विभिन्न जिलों में एक पाली में होगी। दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2 दिसंबर को जारी होगा। कल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले पासपोर्ट साईज फोटाग्राफ (Size 25 kb, Dimention 250x250) अपने Dashboard में Login कर अपलोड करना होगा उसके बाद ही प्रवेश पत्र डाउनलोड होगा। डाउनलोड किये गये e-Admit Card में अभ्यर्थी को आवंटित परीक्षा केन्द्र कोड के रूप में दर्ज होगा, जिसमें केन्द्र कोड (Centre Code) एवं जिला का नाम अंकित रहेगा।


वर्ग: 6-8 एवं वर्ग 9-10 से संबंधित वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने सामाजिक विज्ञान या विषय का चयन किया है, वे इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र एवं राजनीतिशास्त्र में किसी दो विषय जिसमें से एक विषय इतिहास या भूगोल विषय अनिवार्य है, का चयन करके ही Admit card download से संबंधी आवश्यक प्रक्रिया करेंगे।


माननीय सर्वोच्च न्यायालय, दिल्ली द्वारा पारित न्यायादेश के आलोक में D.EL.Ed की डिग्री मान्य है। अप्रशिक्षित प्रारंभिक शिक्षक जो दिनांक 10.08.2017 के पूर्व से कार्यरत है उनकी 18 माह की D.EL.Ed डिग्री मान्य होगी।


वर्ग 1-5 से संबंधित अभ्यर्थियों को निदेश दिया जाता है कि कंडिका 07 में वर्णित सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश पर सहमति व्यक्त करते हुए Admit card download करने संबंधी प्रक्रिया करेंगे। वैसे अभ्यर्थी जो शिक्षा विभाग एवं पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग के अन्तर्गत शिक्षक पद के लिए (वर्ग 6-8, संगीत/कला विषय को छोड़कर) आवेदन किये हैं तथा दोनों विभाग के लिए अलग-अलग विषयों का चयन किया गया है, उन्हें केवल शिक्षा विभाग के लिए चयनित विषय के परीक्षा में सम्मिलित होना है।


सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति अपने साथ परीक्षा केन्द्र ले जाना सुनिश्चित करेंगे एवं परीक्षा अवधि में वीक्षक के समक्ष हस्ताक्षर कर उन्हें सुपूर्द कराना सुनिश्चित करेंगे। 7. परीक्षा केन्द्र कोड के संबंध में विस्तृत जानकारी दिनांक-05.12.2023 से उपलब्ध करायी जायेगी अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र निश्चित रूप से डाउनलोड कर लेंगे।


अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के 1 घंटा पूर्व तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी अर्थात 1 घंटा पूर्व प्रवेश बंद कर दिया जायेगा। परीक्षा अवधि की समाप्ति के पश्चात् Used OMR Answer Sheet को सील बंद कराने के पश्चात् ही परीक्षा कक्ष छोड़ेगें।


टैग्स