ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

पैसों की वजह से नहीं रुकेगी नीट की तैयारी, एडुराइज और शिखर इंडिया की नई पहल

PATNA : बिहार में मेडिकल की तैयारी करने वाले स्टूडेंटों की संख्या काफी अधिक है। राज्य के अंदर हर रोज हजारों की संख्या में स्टूडेंट मेडिकल की तैयारी करने को लेकर एक्टिव दिख रह

पैसों की वजह से नहीं रुकेगी नीट की तैयारी,  एडुराइज और शिखर इंडिया की नई पहल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार में मेडिकल की तैयारी करने वाले स्टूडेंटों की संख्या काफी अधिक है। राज्य के अंदर हर रोज हजारों की संख्या में स्टूडेंट मेडिकल की तैयारी करने को लेकर एक्टिव दिख रहे हैं। वहीं, कुछ ऐसे परिवार ही हैं जो इस पढ़ाई में होने वाले खर्च को लेकर बैकफुट पर आ जाते हैं। लेकिन, अब इसको लेकर बिहार की राजधानी पटना में मेडिकल की तैयारी करवाने वाली एक कोचिंग संस्था ने बड़ा निर्णय लिया है। 


दरअसल, राजधानी पटना में नीट परीक्षा की तैयारी करवाने वाली कोचिंग संस्था एडुराइज इंडिया और शिखर इंडिया ने कम खर्च पर छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों पर इसकी तैयारी करवाने वाली है। इस बात की घोषणा एडुराइज इंडिया के निदेशक राहुल कुमार तथा शिखर करियर इंस्टीट्यूट के निदेशक ई. अभिषेक झा, डॉ नवीन मिश्रा संयुक्त रूप से किया है। इस दौरान इन लोगों ने कहा कि, एडुराइज इंडिया के साथ शिखर करियर इंस्टीट्यूट मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी हेतु विद्यार्थियों के लिए सर्वश्रेष्ठ प्लेटफार्म देने के लिए संकल्पित है। छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से सभी सुविधाएं उचित शुल्क पर मिलेंगी।


मालूम हो कि, शिखर करियर इंस्टीट्यूट सिर्फ मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी करवाने हेतु बिहार का एक अग्रणी संस्थान रहा है। इस संस्थान के सभी शिक्षक नीट की तैयारी करवाने हेतु विशेषज्ञ एवं अनुभवी हैं। इसके साथ ही इनके द्वारा पढ़ाए गए  हजारों विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित सरकारी और गैर सरकारी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे हैं।


आपको बताते चलें कि, इन दोनो संस्थान का मकसद उन विद्यार्थियों की मदद करना है। जिनके पास मेधा और प्रतिभा है लेकिन आर्थिक विपन्नता के कारण वो पढ़ नहीं पाते हैं उनकी पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए। इसी को लेकर यह भी निरनय लिया गया है कि,एडुराइज इंडिया की राइज स्कॉलरशिप परीक्षा के जरिए हजारों छात्रों को स्कॉलरशिप मिलेगी। इसके साथ ही साथ संस्थान मेंनामांकन करवाने पर फीस में विशेष छूट दी जाएगी।