ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

पटना यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल, 7 दिसंबर को वोटिंग और रिजल्ट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. यूनिवर्सिटी की ओर से जारी कार्य

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. यूनिवर्सिटी की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक 7 दिसंबर को वोटिंग होने के बाद उसी दिन शाम 4 बजे तक रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी. विश्वविद्यालय के सभी संबंधित कॉलेज, संस्थानों और पीएचडी/डी लिट के लिए पंजीकृत रिसर्च स्कॉलर्स की अपडेटेउ वोटर लिस्ट 18 नवंबर को प्रकाशित होगी. 


24 से 26 तक बिकेगा नामांकन पत्र, 28 नवंबर तक होगा नामांकन
पटना यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक 24, 25 और  26 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे नामांकन पत्र बेचे जायेंगे. उम्मीदवार चुनाव आचार संहिता एवं नियम और कानून की कॉपी के साथ नामांकन पत्र 10 रुपए प्रति कॉपी के हिसाब से डीएसडब्ल्यू ऑफिस से प्राप्त कर सकते हैं. इसके बाद ही 26, 27 और 28 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक पटना यूनिवर्सिटी व्हीलर सीनेट हाउस में नामांकन पत्र भरा जाएगा. विश्वविद्यालय की ओर से उम्मीदवारी वापस लेने की तारीख 1 दिसंबर की रखी गई है. 

पटना यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल, 7 दिसंबर को वोटिंग और रिजल्ट

7 दिसंबर को वोटिंग और रिजल्ट
छात्र संघ चुनाव को लेकर लिस्ट आफ कैंडिटेड की घोषणा 30 नवंबर तक की जाएगी ताकि उम्मीदवार अपना विड्रॉल 1 दिसंबर को कर पाएंगे. 7 दिसंबर के दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक वोटिंग होगी और इसी दिन शाम में 4 बजे तक विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी. चुनाव को लेकर स्टूडेंट्स में काफी उत्साह देखा जा रहा है. सभी छात्र संगठनों ने भी चुनाव को लेकर अपनी कमर कस ली है. 


22 नवंबर को जारी होगी मतदाताओं की फाइनल लिस्ट
पटना यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से मतदाता सूची को लेकर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 21 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक समय रखा गया है. इसके बाद यूनिवर्सिटी की मतदाताओं की फाइनल लिस्ट 22 नवंबर को जारी करेगी. इस बार एक बड़ा फैसला भी लिया गया है. स्टूडेंट यूनियन के चुनाव में इस साल M.ed और LLM की उम्र सीमा 25 से  बढ़ाकर 28 कर दी गई है.