ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Patna News: धूमधाम से मना पटना के सरस्वती रेसिडेंशियल स्कूल का वार्षिकोत्सव, अमनौर विधायक और निदेशक ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन

PATNA: पटना के प्रकाशनगर, श्रीचंद्रपुर स्थित सरस्वती रेसिडेंशियल स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। 14 दिसंबर को आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल

Patna News: धूमधाम से मना पटना के सरस्वती रेसिडेंशियल स्कूल का वार्षिकोत्सव, अमनौर विधायक और निदेशक ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के प्रकाशनगर, श्रीचंद्रपुर स्थित सरस्वती रेसिडेंशियल स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। 14 दिसंबर को आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के निदेशक अशोक कुमार सिंह एवं मुख्य अतिथि अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने एक-से-बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  


राम जी से पूछे जनक नन्दिनी, तेरी उंगली पकड़ के चला, अप्सरा आली, कृष्ण की चेतावनी, द्रौपदी की व्यथा आदि कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। तालियों की गड़गड़ाहट से स्कूल परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम की प्रस्तुति केशव, सौम्या, विष्णुकांत सागर, आशीष, जय राज, लक्ष्यवीर, खुशी, रूचि, पल्लवी, सोनम, मान्या श्री, परिणीता अनाया, अहाना, सुहानी, सृष्टि, पायल दिव्यांशी, अवनि, अमृतांश, वैष्णवी सहित कई बच्चों द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चों को उनकी विभिन्न प्रतिभाओं के लिए विद्यालय प्रबंधन के द्वारा पुरस्कृत किया गया।


स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मण्टु ने कहा कि शिक्षा ही किसी भी राष्ट्र के विकास का मूल आधार होता है। साथ ही विद्यालय के माननीय उपनिदेशक निखिल प्रकाश ने भी अपने संबोधन में कहा कि बच्चों में ज्ञान कौशल की वृद्धि के साथ-साथ उनके संस्कार पक्ष पर भी समुचित बल दिया जाना चाहिए तभी समरस, सुसमृद्ध एव उन्नत समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम का संचालन यशराज, आदित्य, उत्कर्ष प्रकाश, सृष्टि, पल्लवी, रौशनी, एवं सौम्या के द्वारा किया गया अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के उपप्राचार्य श्री अचलेश मिश्रा ने किया। राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। 

टैग्स