ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

पहली कक्षा में नामांकन के लिए KVS की पहली सूची जारी, दो-तीन दिन में कराएं एडमिशन

PATNA: केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से पहली कक्षा में नामांकन के लिए सूची जारी कर दी गयी है। लॉटरी सिस्टम से एडमिशन लिस्ट निकाली गयी है। लिस्ट में नाम आने के बाद दो से तीन दि

पहली कक्षा में नामांकन के लिए KVS की पहली सूची जारी, दो-तीन दिन में कराएं एडमिशन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से पहली कक्षा में नामांकन के लिए सूची जारी कर दी गयी है। लॉटरी सिस्टम से एडमिशन लिस्ट निकाली गयी है। लिस्ट में नाम आने के बाद दो से तीन दिनों के अंदर बच्चों का नामांकन कराना होगा। केंद्रीय विद्यालय द्वारा नामांकन की दूसरी सूची 30 जून और तीसरी सूची 5 जुलाई को जारी की जाएगी।


केंद्रीय विद्यालय में नामांकन के लिए जारी की गयी पहली लिस्ट को आप https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/index.html यहां देख सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली की ओर से लॉटरी सिस्टम के अनुसार यह सूची जारी की गयी है। गौरतलब है कि नामांकन की प्रक्रिया अप्रैल माह में निर्धारित थी। लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर संगठन ने केंद्रीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। अब जब कोरोना की रफ्तार कम हुई तब केवीएस ने पहली कक्षा में एडमिशन के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है। 

बिहार में कुल 52 केंद्रीय विद्यालय हैं जबकि पटना में पांच केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं। जो बेली रोड, कंकड़बाग, दानापुर, खगौल और बिहटा में हैं। केंद्रीय विद्यालय बेली रोड के प्राचार्य पीके सिंह ने बताया कि बेली रोड, कंकड़बाग और दानापुर में दो शिफ्ट में क्लास चलती है। जहां हर शिफ्ट में 160 बच्चों के नामांकन होता है। बिहटा में 80 सीटों पर नामांकन होता है। जिसमेंं 25% गरीब बच्चों का एडमिशन RTI के तहत होता है। पहली सूची में चयनित बच्चों का नामांकन दो-तीन दिनों के भीतर कराना होगा। इसके बाद खाली सीटों की जानकारी केंद्रीय विद्यालय संगठन को भेजी जाएगी। जिसके आधार पर दूसरी और तीसरी सूची जारी की जाएगी।