ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

नालंदा ओपन विश्वविद्यालय ने की 42 नए स्टडी सेंटर की शुरुआत, अब तक 21 हजार नामांकन हुए

NALANDA : कोरोना महामारी के कारण बीते दो सालों से शैक्षणिक गतिविधियां ठप रही. लेकिन अब धीरे धीरे सभी कुछ पटरी पर आ रही है. नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केसी सिन्ह

नालंदा ओपन विश्वविद्यालय ने की 42 नए स्टडी सेंटर की शुरुआत, अब तक 21 हजार नामांकन हुए
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : कोरोना महामारी के कारण बीते दो सालों से शैक्षणिक गतिविधियां ठप रही. लेकिन अब धीरे धीरे सभी कुछ पटरी पर आ रही है. नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केसी सिन्हा एवं कुलसचिव डा. घनश्याम राय के छह महीना पूरा होने पर शनिवार को विवि ने रिपोर्ट कार्ड पेश किया. अधिकारियों के अनुसार  इस अवधि में विवि ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं.


बताया गया कि सेशन 2021-22 में अब तक यहां 21 हजार नामांकन हो चुका है. और अभी लगभग तीन हजार छात्र-छात्राओं का वैलीडेशन होना बाकी है. कुलसचिव डा. घनश्याम राय ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण बीते दो सालों से शैक्षणिक गतिविधियां रुकी हुई थी.. 


कुल सचिव ने बताया कि अब धीरे-धीरे व्यवस्था पटरी पर लौट रही है. काफी संख्या में नए अध्ययन सेंटर लाए गए है. अब तक 42 नए अध्ययन केंद्र स्थापित हो चुके है. विवि मुख्यालय, अध्ययन केन्द्रों पर संगोष्ठी, परिचर्चा, जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे है. कुलपति प्रो. केसी सिन्हा ने बताया कि पहली बार सकल नामांकन अनुपात बढ़ाने के लिए संबद्ध डिग्री कालेजों में अध्ययन केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया.


बिहार के सुदूर पिछड़ा क्षेत्रों में 12 संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों में अध्ययन केन्द्र स्थापित किए गए. प्रतिकुलपति प्रो. संजय कुमार के निर्देशन में नैक मूल्यांकन को लेकर कवायद की जा रही है. जानकरी हो कि विवि को नैक ग्रेडिंग के आधार पर ही सरकार से अनुदान मिलता है.

टैग्स