ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नीट की परीक्षा आज : पटना में कई सेंटर्स पर एग्जाम देंगे स्टूडेंट्स

PATNA : मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली नीट की परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आज नीट की परीक्षा आयोजित की जा रही है. देश भर के 202 शहरों म

नीट की परीक्षा आज : पटना में कई सेंटर्स पर एग्जाम देंगे स्टूडेंट्स
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली नीट की परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आज नीट की परीक्षा आयोजित की जा रही है. देश भर के 202 शहरों में 16 लाख से ज्यादा छात्र और छात्राएं नीट की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. बिहार में 63 हजार 500 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को नीट की परीक्षा में शामिल होना है. बिहार में 7 शहरों पटना, गया, हाजीपुर, मधुबनी, नालंदा, सीतामढ़ी और वैशाली में 192 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं. बिहार में तकरीबन 1350 सीटें हैं. इसके अलावा प्राइवेट कॉलेजों में भी मेडिकल के अंदर स्टूडेंट नामांकन करा सकते हैं.


नीट परीक्षा को लेकर पटना में विशेष तैयारी की गई है. कोरोना महामारी के दौर में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए नीट की परीक्षा ली जाएगी. एक कमरे में केवल 12 स्टूडेंट को ही बैठने की इजाजत दी गई है. पटना जिले में 126 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. पटना शहर में 35 केंद्रों पर करीब 20,000 से ज्यादा परीक्षार्थी नीट परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं. बिहार में तकरीबन 192 एग्जामिनेशन सेंटर बनाए गए हैं.


नीट परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइन पहले ही जारी की जा चुकी है. पटना के अलावे गया, नालंदा, सीतामढ़ी, मधुबनी, वैशाली, हाजीपुर में भी नीट परीक्षा को लेकर तैयारी की गई है. प्रशासन इसे लेकर अलर्ट मोड में है. 

टैग्स